सिवनी में निर्वाचन नामावली का प्रारूप प्रकाशित, 10.57 लाख मतदाता दर्ज
मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, 22 जनवरी तक दावा–आपत्ति का मौका
Seoni 23 December 2025
सिवनी यशो:- मंगलवार को प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया।
बैठक में आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार विधानसभा बरघाट में 1,19,130 पुरुष, 1,19,282 महिला एवं 01 अन्य सहित कुल 2,38,413 मतदाता पंजीकृत हैं।
इसी प्रकार विधानसभा सिवनी में 1,34,656 पुरुष, 1,33,265 महिला एवं 06 अन्य सहित कुल 2,67,927 मतदाता दर्ज हैं।
केवलारी और लखनादौन में भी बड़ी संख्या में मतदाता
विधानसभा केवलारी में
1,30,711 पुरुष,
1,27,394 महिला एवं
01 अन्य सहित कुल 2,58,106 मतदाता शामिल हैं,
जबकि विधानसभा लखनादौन में
1,49,438 पुरुष,
1,43,689 महिला
एवं 03 अन्य सहित कुल 2,93,130 मतदाता पंजीकृत पाए गए।
इस प्रकार सिवनी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5,33,935 पुरुष, 5,23,630 महिला तथा 11 अन्य सहित कुल 10,57,576 मतदाता दर्ज हैं।
दावा–आपत्ति से लेकर अंतिम प्रकाशन तक का कार्यक्रम
प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के विरुद्ध 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियाँ आमंत्रित की जाएंगी।
वहीं 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय एवं दावा-आपत्तियों का निराकरण संबंधित ईआरओ द्वारा किया जाएगा।
17 फरवरी 2026 को मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच एवं
अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति प्राप्त की जाएगी तथा
21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

