सिवनीमध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन पर ढिलाई नहीं चलेगी!

50 दिन से लंबित शिकायतों पर प्रभारी कलेक्टर सख़्त, अधिकारियों को फटकार

Seoni 22 December 2025
सिवनी यशो:- जिले में जन शिकायतों को लेकर अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर ने CM हेल्पलाइन पर सख्ती दिखाते हुये मामलों को लेकर अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि कोई भी शिकायत अनअटेंड या अधूरी नहीं रहनी चाहिए।

बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने CM हेल्पलाइन पर सख्ती दिखाते हुये 50 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों पर गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से सीधे जवाब-तलब किया। 

उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टि के साथ निराकरण किया जाए, केवल औपचारिकता पूरी कर फाइल बंद न की जाए।

खाद-बीज और धान उपार्जन पर भी कसा शिकंजा

बैठक में जिले की खाद एवं बीज भंडारण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। प्रभारी कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो, इसके लिए वितरण केंद्रों पर समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और आगामी मांग को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक रखा जाए।

धान उपार्जन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि केवल मानक गुणवत्ता का धान ही खरीदा जाए और उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्था या अवैध गतिविधियों की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए।

सिवनी कलेक्ट्रेट में समय-सीमा बैठक की अध्यक्षता करते प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर
CM हेल्पलाइन पर सख्ती: सिवनी समय-सीमा बैठक में प्रभारी कलेक्टर का अल्टीमेटम

 राजस्व मामलों में तेजी लाने के निर्देश

राजस्व विभाग के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री,

नामांतरण,

अभिलेख सुधार एवं बंटवारा

जैसे मामलों की भी बारीकी से समीक्षा की गई।

धनोरा क्षेत्र में बंटवारा प्रकरणों के लंबित रहने पर प्रभारी कलेक्टर ने तेजी से निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व एवं कृषि विभाग को निर्देशित किया कि-

शेष किसानों की पहचान कर तत्काल फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की जाए, ताकि पात्र किसान योजनाओं से वंचित न रहें।

 नल-जल योजनाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं

प्रभारी कलेक्टर ने एकल एवं समूह नल-जल योजनाओं को लेकर भी सख़्त रुख अपनाया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि काम समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा हो,

लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इसके साथ ही लोक सेवा अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली शाह,

अपर कलेक्टर  सी.एल. चनाप,

अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत,

एसडीएम सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

https://kksnews.com/social/show-cause-notice-to-3-officers-on-laxity-in-disposal-of-complaints-received-on-cm-helpline/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button