शत-प्रतिशत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ सम्मानित
बीएलओ जगदीश प्रसाद ठाकुर एवं प्रदीप तिवारी सम्मानित
Seoni 21 November 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिवनी श्रीमती शीतला पटले द्वारा जिले में मतदाता सूची के शत-प्रतिशत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले बीएलओ (BLO) को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले बीएलओ में —
विधानसभा क्षेत्र क्र.115 सिवनी के मतदान केंद्र क्रमांक 313 कोनियापार के बीएलओ जगदीश प्रसाद ठाकुर
विधानसभा क्षेत्र क्र.116 केवलारी के मतदान केंद्र क्रमांक 227 पोंगार के बीएलओ प्रदीप तिवारी शामिल रहे।

दोनों बीएलओ को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी.एल. चनाप की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के दिशा-निर्देशों अनुसार, 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित हो रहा है, जिसके तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी गणना फॉर्म एवं BLO एप के माध्यम से डिजिटाइज की जा रही है।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती और सक्रिय मतदाता जागरूकता का प्रतीक है।



