सिवनी

पुतला दहन एवं श्रद्धांजलि सभा,आज

सिवनी यशो:- पहलगाम में पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा धर्म विशेष पूछकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में, गुरुवार  24 अप्रैल को शाम 6 बजे, छिंदवाड़ा चौक, सिवनी में पाकिस्तान का पुतला दहन किया जाएगा, तथा हमले दिवंगतों की आत्मशांति के लिये शोक सभा कर उन्हें  श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी ने सभी राष्ट्रभक्तों से अनुरोध किया हैं कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आतंकवाद का पुर जोर विरोध दर्ज करते हुए पुतला दहन कर आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग  एवं शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!