मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

युवा कांग्रेस के चुनाव, सदस्यता से लेकर नेता बनने तक का दिया जायेगा प्रशिक्षण

Seoni 24 April 2025
सिवनी यशो :- सिवनी, जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में आईवाईसी के कोर्डिनेटर आशीष चौहान द्वारा युवा कांग्रेस के होने वाले चुनाव के संबंध में पत्रकार वार्ता की वार्ता में उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के नेतृत्व के चुनाव सभी ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य इकाई स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इस प्रयास से पार्टी का उद्देश्य राज्य के हर कोने में युवा कांग्रेस संगठन को जड़ो तक सशक्त बनाना है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए, संगठन ने युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण से निवेदन किया है कि वह युवा कांग्रेस चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित कराए। इसके लिए जोनल और राज्य स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर्स की एक टीम नियुक्त की गई है।

युवक कांग्रेस नामांकन अभियान 27 अप्रेल से 6 मई 2025 तक चलेगा।उसके बाद सदस्यता प्रक्रिया शुरू होगी और संबंधित तिथियॉ तथा विवरण..ूूूण्लबमंण्पद पर प्रकाशित किए जाएंगे। इस चुनाव में भाग लेने के लिए 18 से 35 वर्ष आयु होना अनिवार्य है जिसका कट ऑफ डेट 27/04/1990-26/04/2007 है।

युवक कांग्रेस उन सभी लोगों को आमंत्रित करती है और प्रोत्साहित करती है जो भारत के आम लोगों के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने में रूचि रखते है, चुनाव टीम से संपर्क करें। उम्मीदवारों को चुनाव प्रक्रिया, नामांकन प्रक्रिया और भारतीय युवा कांग्रेस में किसी भी पद के लिए अपने क्षेत्र से निर्वाचित नेता बनने के बारे में जानकारी देने के लिए ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उच्चतम पद भी शामिल है। कोई अन्य पार्टी इस तरह का अवसर नहीं देती, जिसमें युवा नेताओं को अपने समुदाय और देश की सेवा करने का मौका मिलता है, साथ ही साथ देश के उच्चतम पदों के लिए एक स्पष्ट और पारदर्शी राजनीतिक करियर मार्ग भी उपलब्ध कराती है। भारतीय युवा कांग्रेस की सदस्यता, चुनाव प्रक्रिया या आ कैसे युवा कांग्रेस के नेता बन सकते है और चुनाव जीत सकते है, इसके बारे में वेबसाइट www.ycea.in  के माध्यम से भारतीय युवा कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया की जानकारी ली जा सकती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!