WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कमलनाथ व नकुलनाथ के प्रयासों से साकार हो रहे सपने 

-एजिस एक्सपीरियंस सेंटर के सफलतम बारह वर्ष हुये पूर्ण,-परिवार की आर्थिक रीढ़ बनकर उभरे एजिस एक्सपीरियंस सेंटर के युवक-युवतियां

छिन्दवाड़ा यशो:-  देश और प्रदेश में दिन पर दिन शिक्षित बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत भी युवाओं के हाथों में रोजगार नहीं है, किन्तु इस समस्या से हमारा छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना काफी हद तक अछूता है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ के प्रयासों से स्थापित किये गये संस्थानों में युवाओं को निरंतर रोजगार प्राप्त हो रहा है। नेताद्वय के करकमलों से प्रारंभ हुये एजिस एक्सपीरियंस सेंटर से जुड़े युवा अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त कर रहे हैं साथ ही व्यक्तित्व विकास के गुर भी सीख रहे हैं। श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ के प्रयत्नों से एजिस एक्सपीरियंस कॉल सेन्टर 3 सितम्बर 2012 को प्रारंभ हुआ। 3 सितम्बर 2024 को सफलतम 12 वर्ष पूर्ण कर 13 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
देश को जब स्किल इंडिया का नारा भी नहीं मिला था, तब से छिन्दवाड़ा में स्किल सेंटर संचालित हो रहे हैं उनमें से एक एजिस कॉल सेंटर भी है जिसमें सैकड़ों युवाओं व उनके परिवार के सपने पूरे हो रहे हैं। दूरगामी सोच के साथ भविष्य को ध्यान में रखकर श्री कमलनाथ ने एजिस कॉल सेंटर प्रारंभ कराया तो वहीं कुछ समय बाद ही उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुये श्री नकुलनाथ ने अपनी निगरानी में संचालित कराते हुये अधिक से अधिक युवाओं के लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये। आज एजिस कॉल सेंटर में 600 से अधिक युवक व युवतियां कार्यरत है इनमें महिलायें भी शामिल है जिन्होंने अपने कांधों पर परिवार का जिम्मा उठा रखा है तो वहीं कुछ ऐसे युवा भी है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुये एजिस कॉल सेंटर में अपनी सेवायें दे रहे हैं।

डिश टीवी ने पूरे किये एक वषर्:-

एजिस एक्सपीरियंस सेंटर छिन्दवाड़ा के साइड एचआर श्री अनुराग ने बताया कि एयरटेल, आधार का बिजनेस, वोडाफोन सहित अन्य का सफल संचालन जारी है। सेंटर के साथ लम्बे समय से जुड़े स्थानीय युवा ही अब यहां सुपरवाइजर बनकर सफलता की सीढिय़ां चढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार सेंटर में युवाओं के लिये रोजगार के भरपूर अवसर होने के साथ ही पर्सनाल्टी डवपलमेंट, कम्प्यूटर स्किल भी सीखने का अवसर प्राप्त होता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!