सिवनीमध्यप्रदेश

RES विभाग की लापरवाही: 4 साल से अधूरी पड़ी 1 करोड़ की पाटर वर्कशॉप, कुम्हार समाज बेरोजगारी को मजबूर

कान्हीवाड़ा में रुबान मिशन के तहत बना रहा कौशल विकास केंद्र, न प्रशासन जागा न विभाग

सिवनी यशो:- जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम कान्हीवाड़ा में मंडला रोड स्थित श्मशान घाट के सामने केंद्र सरकार की
श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन (RURBAN) मिशन योजना के तहत
कुम्हार समाज की आजीविका और पारंपरिक हस्तकला को संरक्षित करने के उद्देश्य से बनाई जा रही
पाटर वर्कशॉप आज भी अधूरी पड़ी है।

इस वर्कशॉप का निर्माण कार्य
₹1 करोड़ 53 हजार की लागत से प्रस्तावित था।
इसके लिए वर्ष 2019 में पहला टेंडर निकाला गया, लेकिन वह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
इसके बाद 2021 में पुनः टेंडर निकाला गया, जिसे ठेकेदार
शुभम जायसवाल ने लिया।
निर्माण कार्य को 2023 तक पूर्ण होना था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही और
RES विभाग की उदासीनता के कारण समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं हो पाया।

आज चार वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, बावजूद इसके निर्माण कार्य बंद पड़ा है।
न तो RES विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और न ही
प्रशासन इस गंभीर मामले पर ध्यान दे रहा है।


🟠 कुम्हार समाज की पीड़ा

कुम्हार समाज के लोगों का कहना है कि वे लगातार
जिला कलेक्टर से लेकर
181 हेल्पलाइन तक शिकायत कर चुके हैं,
लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
यदि यह वर्कशॉप समय पर पूरी हो जाती, तो समाज के कई युवाओं को
स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलता और
पलायन की समस्या नहीं होती।


🔴 चौकीदार का बयान

निर्माण स्थल पर तैनात चौकीदार ने बताया कि
लंबे समय से काम पूरी तरह बंद है।
कोई भी अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं आता।
साइट पर रखा सामान धीरे-धीरे चोरी हो रहा है,
जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।


🟡 जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया

जनपद सदस्य इंद्र कुमार जंघेला ने कहा—

“रुर्बन मिशन केंद्र सरकार की एक सफल योजना है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण
कान्हीवाड़ा में यह काम अधूरा पड़ा है। मैंने कई बार लिखित शिकायत की है और
181 में भी मामला दर्ज कराया, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।”


🟢 विधायक का बयान

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा—

“सरकार हमारी है और यह मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है।
इस निर्माण कार्य में जो भी कमियां हैं और जो भी दोषी पाए जाएंगे,
उन पर कार्रवाई अवश्य कराई जाएगी।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!