मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
डूंडासिवनी चौक का नाम भगवान परशुराम चौक किया जाये- श्रीमती पांडे
सिवनी यशो :- सिवनी नगर पालिका परिषद में अकबर वार्ड की पार्षद श्रीमती मालती बाबा पांडे ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मांग की है कि नगरीय क्षेत्र के कबीर वार्ड डूंडासिवनी चौक का नाम करण भगवान परशुराम के नाम से किया जाये ।
श्रीमती पांडे ने अपने पत्र में कहा है कि कबीर वार्ड डूुंडासिवनी में भगवान परशुराम का मंदिर भी है और इस चौक नाम उसी अनुरूप करना सुसंगत रहेगा । उन्होंने कहा है कि इस प्रस्ताव को परिषद के आगामी सम्मेलन में परिषद के समक्ष रखा जाये और स्वीकृत किया जाये ।



