धर्मसिवनी

05 सितंबर को सिवनी में ईद मिलादुन्नबी पर्व अजीमो शान ढंग से मनाया जाएगा

सुबह 8:30 बजे ईदगाह मस्जिद से निकलेगा भव्य पैदल जुलूस

Seoni 03 September 2025

सिवनी यशो:- पूरी दुनिया को इंसानियत, अमन-शांति और भाईचारे का पैगाम देने वाले हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला पर्व ईद मिलादुन्नबी इस वर्ष भी सिवनी में पूरे हर्षोल्लास और अजीमो शान से मनाया जाएगा। 

इस बार विशेष बात यह है कि यह पर्व 1500वें ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे धर्मावलंबियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बैठक में हुआ निर्णय

सीरातुन्नबी कमेटी के सदर मो. असलम खान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार-

आयोजन को लेकर विगत रविवार को बुधवारी बाजार स्थित ईदगाह मस्जिद में समाज की एक बैठक की गई।

इस बैठक में नगर के बड़े बुजुर्गों और नौजवानों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी पर्व पूरे शानों-शौकत के साथ मनाया जाएगा।

तयशुदा मार्ग से निकलेगा जुलूस

कमेटी प्रवक्ता हसीब कुरैशी ने बताया कि-

शुक्रवार, 05 सितंबर को प्रात: 8:30 बजे से एक भव्य पैदल जुलूस निकाला जाएगा,

इसका शुभारंभ ईदगाह मस्जिद बुधवारी बाजार से होगा।

जुलूस अपने तयशुदा मार्गों से होते हुए भ्रमण करेगा और अंत में उर्दू स्कूल ईद मिलादुन्नबी ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न होगा।

दुआ और लंगर का होगा आयोजन

जुलूस के समापन के पश्चात सामूहिक दुआ की जाएगी।

इसके बाद जुलूस में शामिल सभी धर्मावलंबियों और नागरिकों के लिए लंगर का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह लंगर भाईचारे और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से रखा जाता है।

ईद मिलादुन्नबी पर विशेष नात पढ़ें :-

https://hindi.latestly.com/lifestyle/religion/eid-milad-un-nabi-2024-naat-sarkar-ki-aamad-marhaba-noor-wala-aya-hai-owais-qadri-jashne-amade-rasool-lyrics-2303977.html

कमेटी ने की अपील

सीरातुन्नबी कमेटी के सदर मो. असलम खान एवं सभी पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की है कि –

वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!