छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

नकुलनाथ का जन्मदिन छिंदवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया

कांग्रेसजनों ने उत्साह से मनाया पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन

Chhindwara 21 June 2025

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा जिले में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश-खरोश से पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन मनाया। जिले के राजीव कांग्रेस भवन से लेकर नगर के प्रमुख मंदिरों, दरगाहों, गुरुद्वारों और वृद्धाश्रमों तक, पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजियों और गगनभेदी नारों के बीच कांग्रेसजनों ने मंगल गीत गाकर अपने प्रिय नेता के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

सेवा और समर्पण का संदेश

प्रातःकालीन कार्यक्रमों की शुरुआत नगर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना से हुई, वहीं दरगाहों पर चादर पेश कर पूर्व सांसद की सलामती की दुआ माँगी गई। गुरुद्वारा साहेब में अरदास की गई और सभी धर्मगुरुओं ने धर्मानुसार प्रार्थनाएँ कीं।

इसी कड़ी में कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुँचकर बुज़ुर्गों को भोजन कराया और उनकी सेवा की भावना को प्रदर्शित किया। पूर्व सांसद नकुलनाथ की ओर से वृद्धजनों को कुर्सियाँ भेंट स्वरूप दी गईं।

राजीव भवन में हुआ मुख्य समारोह

दोपहर 11:30 बजे स्थानीय राजीव भवन में मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जहाँ जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित हुए। इस मौके पर सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर नकुलनाथ की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सक्रिय राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिसमें युवाओं ने नकुलनाथ के सेवा कार्यों और विकास योजनाओं को गीत-संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!