खेलमध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

फैज़ कबीर का अंडर 14 म.प्र. कैंप में हुआ चयन

फैज़ कबीर का अंडर 14 म.प्र. कैंप में हुआ चयन
29 जुलाई से होलकर स्टेडियम इंदौर में आयोजित है कैंप

सिवनी यशो: – एम पी सी ए द्वारा आयोजित अंडर 14 मध्यप्रदेश कैंप में सिवनी के फैज कबीर का चयन किया गया। 29 जुलाई से इंदौर के होलकर स्टेडियम में कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें फैज कबीर शामिल होंगे। इससे पूर्व फैज कबीर ने रेस्ट ऑफ एम पी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय हो फ़ैज़ कबीर महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम ख़ान के सुपुत्र हैं। फैज कबीर  पूर्व में यू डब्लू कन्माडिय़र ट्राफी टूर्नामेंट और रामेश्वर ट्राफी का हिस्सा भी रह चुके है। फैज कबीर के एम पी कैंप में चयन होने पर  जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजकुमार ‘पप्पू‘ खुराना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद दत्त दीक्षित, सचिव शाहिद नज़ीर, एडवोकेट पंकज शर्मा, जयराज सिंह सेंगर,जय श्रीवास्तव, राकेश जैन, प्रदीप नखाते, बंटी सराठे, गोंची नागलकर,शुभम् तिवारी,बंटी बिसेंन,सहित अखिलेश खेडीकर, संदेश तिव्हन, सुशील ठाकुर, नानू पंजवानी, आनंद पंजवानी, रमाकांत राय, आकाश सेंगर, शेखर कर्वेती, सुधीर ठाकुर, आसिफ पटेल सहित समस्त क्रिकेट प्रेमियों सहित जिला क्रिकेट संघ सिवनी के समस्त सदस्यों ने उन्हें बधाईयां प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी हैं। उल्लेखनीय है कि फैज़ कबीर उदय पब्लिक स्कूल का विद्यार्थी है जो आईपीएल खिलाड़ी सिवनी जिले का गौरव अरशद के द्वारा संचालित एमसीए एकेडमी का खिलाड़ी है जो शुभम तिवारी के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!