बालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, सिवनी में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड

सिवनी यशो : -मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलो में 30 जुलाई तक बारिश का क्रम लगातार जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में जून जुलाई में होने वाली औसत बारिश से इस बार अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।

आगामी दिनो में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लो प्रेशर चक्रवात एरिया बनने से प्रदेश के 21 जिलों में तेज बारिश और गरज चमक के साथ 30 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 27 जून की सुबह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और आसमान पर काले बादलों का डेरा है।

  मध्यप्रदेश में सबसे अधिक बारिश सिवनी जिले में दर्ज कि जा चुकी है, यहां अब तक 28.50 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह औसत बारिश से 9.71 फीसदी ज्यादा है। वहीं मंडला में 24.94 इंच बारिश हुई है। सबसे कम बारिश सागर में 17.83 इंच हुई है। जो औसत बारिश से .25 फीसदी कम है।

मौसम विभाग के अनुसार  शनिवार 27 जुलाई को एमपी के 21 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश (Heavy to Very Heavy rain) का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, खरगोन, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सिहोर, सागर, बालाघाट, धार, देवास, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और नरसिंहपुर जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के अलर्ट के साथ आमजनों, किसानों एवं पशु पालकों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

संलग्न पीडीएफ में विस्तार से आमजनों, किसानों एवं पशु पालकों के लिये सलाह उपलब्ध है।

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2024/07/AllPDF.pdf”]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button