सिवनी

कृषक दंपत्ति बाढ़ में फंसे, बंडोल पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला 

    बंडोल यशो:- पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बंडोल के समीप ग्राम के कृषक दंपत्ति सवित लाल भलावी एवं पत्नी संतोषी भलावी निवासी ग्राम खापा थाना बडोल ,नदी में फंस गए थे । जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया है । किसान दंपत्ति खेत गये हुये थे सोमवार की शाम नदी में तेज बहाव के कारण नदी पार करना संभव नहीं था खेत नदी के पास होने से खेत तक पानी बहुत अधिक आ जाने से दंपत्ति को पेड़ पर चढ़ कर अपना बचाव करना पड़ा नदी का बहाव बहुत तेज था की सूचना पर तुरंत थाना प्रभारी बंडोल राजेश कुमार दुबे आरक्षक नीरज राजपूत आरक्षक सतीश पाल सैनिक दशाराम भलावी एवं नगर रक्षा समिति सदस्य राजेश बघेल तुरंत मौके पर पहुंचकर  एसडीआरएफ टीम एवं थाना बंडोल स्टाफ द्वारा दोनों पति-पत्नी को बीच नदी में पेड़ फंसने के कारण रेस्क्यू किया गया एवं सुरक्षित बाहर निकाल कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।  इस सफल और त्वरित रेस्क्यू के लिये पूरी टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद कैश अवार्ड की घोषणा की गई है । जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंडोल को करीबन 4:00 बजे सूचना प्राप्त हुई थी और रेस्क्यू 6:30 बजे किया गया। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!