छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

पेंच कार्यपालन यंत्री ने सतर्कता बरतने की सार्वजनिक सूचना जारी की : कभी भी खोले जा सकते है गेट 

    छिंदवाड़ा यशो: – पेंच व्यपवर्तन बांध के कार्यपालन यंत्री संभाग क्र. 1 चौरई, जिला-छिंदवाड़ा एस के सिरसाम ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुये सर्वसाधारण को सूचित किया है कि पेंच व्यपवर्तन परियोजना अन्तर्गत निर्मित पेंच बांध (माचागोरा बांध) के जल ग्रहण क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण बांध का जल स्तर निर्धारित स्तर पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार आगामी दिनों में जल ग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश (Heavy Rains) होने की सम्भावना है अतः बांध का निर्धारित स्तर बनाये रखने हेतु वर्षा के दौरान समय समय पर किसी भी वक्त बांध के मुख्य द्वार (रेडियल गेट) खोले एव बंद किये जांवेगें जिससे पेंच नदी में पानी का बहाव एवं जल स्तर में बढ़ोतरी होगी ।
अतः सूचित कर निवेदन किया जाता है कि वर्षा ऋतु समाप्त होने तक बांध के निचले क्षेत्र के ग्रामवासी कृपया नदी तटों एव तल के पास न जाये मवेशी, मोटर पंप और अन्य उपयोगी वस्तु न रखे एंव सतर्क रहें, ताकि किसी प्रकार की जानमाल की क्षति न होने पाये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!