सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश मे विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणापत्र में एलान किया था कि किसानों की धान 31 सौ रूपये और गेहूँ 2700 रूपये प्रति क्विंटल खरीदा जायेगा सरकार की इस घोषणा के बाद किसानों से धान की खरीदी 3100 रूपये प्रति क्विंटल तो प्रारंभ नहीं हुई है परंत व्यापारियों ने उपभोक्ताओं को लूटना प्रारंभ कर दिया है और उपभोक्ताओं को डराया भी जा रहा है और कहा जा रहा है कि जब सरकार ही धान 3100 रूपये और गेहूँ 2700 रूपये प्रति क्विंटल खरीदने का निर्णय ले चुकी है तो बाजार में चांवल और गेंहूँ के भाव तो बढऩा ही है ।
यहाँ बता दे कि व्यापारियों ने चाँवल और गेहूँ के मनमाने मूल्य वसूलना चालू कर दिया है जो चांवल 6 हजार रूपये प्रति क्विंटल के आस पास था उस चांवल को व्यापारियों ने आठ हजार रूपये प्रति क्विंटल पर बेचना प्रारंभ कर दिया है ।
सरकार की घोषणाओं से किसानों को लाभ हो या न हो परंतु व्यापारियों ने चांदी काटन प्रारंभ कर दिया है । यहाँ बता दें कि किसानों से सरकार ने अभी धान खरीदी 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल में खरीदना प्र्रारंभ नहीं किया है किसान कह रहा है कि मोदी की गारंटी सरकार कब पूरा करेंगी यह कुछ कहा नहीं जा सकता परंतु अपने हितो को साधने वाले व्यापारियों ने मोदी की गारंटी के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगना प्रारंभ कर दिया है ।
किसानो ने धान खरीदी केन्द्रो पर धान ले जाना प्रारंभ कर दिया है और धान खरीदी केन्द्रो में अभी धान 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल खरीदने के आदेश नहीं आये है । किसान बार बार जा कर धान खरीदी के आदेशों के बारे पता कर रहा है परंतु उसे रटा रटा जबाव मिलता है कि आदेश अभी आये ही नहीं है और 2183 रूपये प्रति क्विंटल पर ही किसानों की धान खरीदी जा रही है परंतु व्यापारी उपभोक्ताओं को आठ हजार रूपये प्रति क्विंटल चांवल और पाँच हजार रूपये प्रति क्ंिवटल गेंहूँ बेचकर मोटा लाभ कमा रहे है ।





