क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सड़क हादसे में ससुर सहित दो दामादों की मौके पर हुई मौत,

ग्राम सादक सिवनी और छपारा कलां के बीच वन वे सडक पर ट्रक की चपेट में आई बाईक

छपारा यशो:- 20 नवंबर को दोपहर लगभग 2:00 बजे नगर से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम सादक सिवनी और छपारा कलां के बीच एन एच 44 फोरलेन पर सड़क मरम्मत के लिए सिंगल वे पर एक ट्रक और सामने से बाईक आमने-सामने टकरा गए जिसमें बाईक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार सीताराम उईके पिता मोले उईके 65 वर्ष छपारा खुर्द निवासी अपने दोनों दामाद संतलाल पिता किशोरी धुर्वे 40 वर्ष और लक्ष्मन पिता किशोरी धुर्वे 35 वर्ष लखनवाडा थाना क्षेत्र ग्राम पांजरा निवासी एक पारिवारिक कार्यक्रम के बाद घर छपारा खुर्द लौटते समय एन एच 44 फोरलेन के सादक सिवनी और छपारा कलां के बीच सड़क मरम्मत के लिए सिंगल वे पर सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक -AP 02-TB-7227 से बाईक टकरा गई जिसकी चपेट में आने से मौके पर तीनों की मौत हो गई जहां हादसे के बाद एक परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ हुई मौत पर मृतक के परिवार सहित पूरे छपारा खुर्द ग्राम का माहौल गमगीन हो गया तीनों मृतकों के शवों को पुलिस के द्वारा मौके से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
सिंगल वे पर पहले भी दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की गई जान – एन एच 44 फोरलेन के गोरखपुर से पुरानी सड़क को निकाल दोबारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जिस पर अभी लगभग 6-7 किलोमीटर का कार्य एक तरफ का हो चुका है जिसके लिए मार्ग को वन वे ट्रैफिक पर रखा गया है जिस पर कुछ दिनों पूर्व एक आर्मी ट्रक पर सवार एक सैनिक और एक दोपहिया वाहन सवार की मौत हो चुकी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button