छपारा में केबिनेट मंत्री सीताराम बाथम का दौरा, मछुआ समिति और भाजपा मंडल ने किया स्वागत
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने कृषि उपज मंडी प्रांगण और खैर माई मढिया मंदिर में किया आगमन, नगरवासियों ने साल-श्रीफल से किया सम्मान।
Seoni 15 September 2025
छपारा यशो:- मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री सीताराम बाथम का सोमवार 15 सितंबर को अल्प समय के लिए नगर में आगमन हुआ।
सुबह लगभग 10 बजे सबसे पहले आदर्श मछुआ सहकारी समिति छपारा द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां मंत्री बाथम का साल-श्रीफल से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय मछुआरों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

इसके बाद मंत्री बाथम ने नगर के खैर माई मढिया मंदिर में भेंट की। वहीं, भाजपा मंडल छपारा अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।
संक्षिप्त विश्राम के बाद केबिनेट मंत्री का काफिला नगर विश्राम गृह से सिवनी की ओर रवाना हो गया।
https://www.cooperation.gov.in/hi/nai-bahau-raajaya-sahakaarai-samaitai-kaa-panjaikarana-karaen



