यह विरोध प्रदर्शन भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किया गया।
भाजयुमो सिवनी ने भी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर पुतला दहन में भाग लिया।
अभद्र भाषा पर आक्रोश
भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की एक सभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस पर उन्होंने कोई खेद नहीं जताया, जिससे उनकी सहमति झलकती है। कांग्रेस के इस आचरण के विरोध में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सिवनी में उग्र प्रदर्शन किया।भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा –"कांग्रेस नेताओं की घटिया मानसिकता उजागर हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पूज्यनीय मां के लिए अपशब्द कहना घृणित मानसिकता का परिचायक है।"विधायक दिनेश राय 'मुनमुनÓ ने कहा –
"चुनाव दर चुनाव हार का सामना कर रही कांग्रेस हताशा में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है।"भाजयुमो जिलाध्यक्ष व उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज राहंगडाले ने चेतावनी दी –
"प्रधानमंत्री के इस अपमान को युवा मोर्चा सहन नहीं करेगा। आवश्यकता पड़ी तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा।"