छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधानसभा में हारे पांच bjp नेता लोकसभा प्रत्याशी घोषित

  सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है इसमें 24 उम्मीदवार मध्य प्रदेश के शामिल है भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से घोषित हुए 24 उम्मीदवारों में से पांच ऐसे उम्मीदवार है जो विधानसभा चुनाव हार गए हैं उन्हें भी लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया है।
बीजेपी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है। बीजेपी के टिकट वितरण में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई इसके साथ ही महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। आइए जानते हैं कौन से हैं वे नेता जो विधानसभा चुनाव हार गए हैं पर उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट आ गई। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि पांच सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ है। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में उन नेताओं पर भी दांव लगाया है जो हाल ही में विधानसभा चुनाव हार गए हैं। 

मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते

हाल ही संपन्न विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा से चुनाव हार गए थे। 
श्री कुलस्ते को भाजपा ने एक बार फिर से मंडला लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। 

सतना से गणेश सिंह

बीजेपी ने सतना लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद गणेश सिंह सतना विधानसभा से चुनाव में प्रत्याशी बनाया था वे चुनाव हार गए थे ।गणेश सिंह को बीजेपी ने सतना लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है।

भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा

 2023 के विधानसभा चुनाव में भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव हारे आलोक शर्मा को भाजपा ने भोपाल लोकसभा सीट से टिकट दिया है। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर स़ासद थी।

ग्वालियर से भरत कुशवाहा

बीजेपी ने ग्वालियर लोकसभा सीट से भरत सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भरत सिंह कुशवाहा विधानसभा का भी चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भरत सिंह विधानसभा चुनाव ग्वालियर ग्रामीण से चुनाव हार गए थे।

दमोह से राहुल लोधी

भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी उमाभारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को दमोह लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। राहुल लोधी खरगापुर विधानसभा से चुनाव हार गए थे।
 बीजेपी ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। एमपी में बंपर जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को एमपी का सीएम नहीं बनाया गया था उसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि शिवराज सिंह चौहान को पार्टी में कोई दूसरी भूमिका मिल सकती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button