WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी की पुण्यतिथि पर ब्राह्मण समाज द्वारा पुष्पांजलि

महर्षि विश्वामित्र के समान ही ,हमारे पू.गुरुदेव ने धर्म रक्षा का कार्य किया है – अतुल रामायणी

सिवनी यशो:- जिला ब्राह्मण समाज सिवनी के तत्पावधान में ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराज श्री की प्रथम पुण्य तिथि आश्विन कृष्ण पितृ पक्ष द्वितीया (1 अक्टूबर) को पूज्य महाराज श्री के शुभ हस्ते प्राण प्रतिष्ठत श्री माता राज राजेश्वरी मंदिर नंदीकेश्वरधाम सिवनी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम पूज्य गुरुदेव भगवान के छायाचित्र के समक्ष पूजन कर महाराज श्री को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तदुपरांत इस अवसर पर पधारे गुरु भक्तों ने महाराज श्री से जुड़े विभिन्न संस्मरणों को व्यक्त करते हुए, भावांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर उपस्थित योग आचार्य महेंद्र मिश्रा जी ने अपने जीवन के संस्मरणों को व्यक्त करते हुए बताया कि महाराज श्री ने मुझे योग के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस यात्रा में जब भी कोई बाधा आई गुरुदेव ने मेरा मार्गदर्शन किया। आज गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद का ही प्रताप है कि मैं इस मुकाम तक पहुंच पाया हूँ, गुरुदेव की कृपा के बिना यह शायद कभी सम्भव न हो पाता।
संस्मरणों की इस श्रंखला में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री अतुल रामायणी जी ने अपने विचारों व्यक्त करते हुए कहा गुरु एक तत्व है जो सदैव हमारे साथ है। गुरु की कृपा प्राप्त होने पर हमे सब कुछ स्वत: ही प्राप्त हो जाता है। हम गुरु को जो कुछ भी अर्पित करते हैं वह दुगना, चौगुना हमे प्राप्त होता है, इसलिए हमे भक्ति भाव के साथ गुरु चरणों में अपना तन, मन, धन अर्पित कर देना चाहिए, इसी से हमारा कल्याण सुनिश्चित होगा। इस श्रंखला में अन्य शिष्य गणों ने भी अपने जीवन के संस्मरणों को अभिव्यक्त कर श्री गुरु चरणों में अपनी भावांजलि अर्पित की। तदुपरांत सभी ने, भोजन प्रसादी ग्रहण किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ब्राह्मण समाज के नर नारियों के साथ ही ओमप्रकाश तिवारी (जिला अध्यक्ष ब्राह्मणसमाज), भुवनेश्वर शुक्ला (कार्यकारी जिला अध्यक्ष),अजय मिश्रा (जिला संयोजक), पंडित टी.आर दुबे ,पं. सोनू महाराज, अशोक तिवारी (नगर अध्यक्ष), महेंद्र मिश्रा, अतुल रामायणी , जुगल किशोर दुबे, शिव कुमार तिवारी, संदीप उपाध्याय (जिला अध्यक्ष, युवा शाखा), सूर्यकांत चतुर्वेदी (जिला महासचिव, परशुराम वाहिनी), संतोष अवस्थी, ताराचंद दुबे, दिलीप दुबे, सोनू तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, श्रीमति सरला उपाध्याय (जिला अध्यक्ष, महिला शाखा), श्रीमति गीता अवस्थी (जिला संयोजक, महिला शाखा), श्रीमति सकुन्तला तिवारी, श्रीमति दुर्गेश्वरी शर्मा (नगर अध्यक्ष, महिला शाखा), श्रीमति अरविंदजा दुबे, श्रीमति मंजू दुबे, श्रीमति नीतू दुबे, श्रीमति प्रतिभा तिवारी, श्रीमति शैल दुबे आदि विप्र समाज के सदस्य गणों की विशेष उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!