धर्मसिवनी

सिवनी में पहली बार आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरण चिन्ह की प्रतिष्ठा 21 अगस्त को

मुनि श्री भावसागर जी ने राष्ट्र रक्षा, सेवा और अहिंसा का संदेश दिया

Seoni, 10 August 2025

सिवनी यशो:- श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, सिवनी (मध्यप्रदेश) में आज प्रातः कालीन बेला में मंगलाचरण और मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुईं। कार्यक्रम में महासमाधिधारक परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित, परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य – परम पूज्य मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि श्री भावसागर जी महाराज का पावन सान्निध्य रहा।

यह भी पढ़े :- विधान सभा उद्बोधन, सत्ता के गलियारों में गुंजायमान हुई संतों की दिव्य अमृतमय वाणी

मंदिर समिति ने बताया कि सिवनी के इतिहास में प्रथम बार आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पवित्र चरण चिन्ह की प्रतिष्ठा आगामी 21 अगस्त 2025 को प्रातः कालीन बेला में श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भव्य रूप से होगी।

राष्ट्र की रक्षा, धर्म और संस्कृति की सुरक्षा है – मुनि श्री भावसागर जी

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा –

“राष्ट्र की रक्षा, व्यक्ति, परिवार, धर्म और संस्कृति की सुरक्षा है। राष्ट्र हमारा घर, परिवार और समाज है। राष्ट्र की रक्षा ही नागरिकों का धर्म है।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्र अहिंसा और शांति का दूत है, हमारी संस्कृति महान और सभ्यता अद्वितीय है। देश एक मंदिर है और हम उसके पुजारी हैं। अहिंसा का पालन केवल कमजोर लोग नहीं, बल्कि साहसी और जागरूक लोग ही कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरण चिन्ह स्थापित – आत्महत्या रोकथाम पर मुनियों का भावगर्भित संदेश

युवाओं से नशा मुक्त और सेवा भाव का आह्वान

मुनिश्री ने कहा –

  • “वे सभी अमर सेनानी हैं जिनकी जवानी देश के लिए है।”

  • “युवाओं को नशे से बचाना होगा, संस्कारों के कोई इंजेक्शन नहीं होते।”

  • “सेवा, ईश्वर तक पहुंचने की पगडंडी है।”

मीडिया की भूमिका पर जोर

मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने आतंकवाद और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में मीडिया की अहम भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा –

“अखबारों में प्रतिदिन एक पृष्ठ राष्ट्र विचारधारा, शहीदों की गाथाओं और बलिदान की कहानियों से भरा होना चाहिए, ताकि लोगों के मन में देशभक्ति और राष्ट्र रक्षा का संकल्प जागृत हो।”

मुख्य संदेश

  • राष्ट्र अरबों लोगों की जिंदगी का नाम है।

  • राष्ट्र की उन्नति में सदैव प्रयासरत रहें।

  • अहिंसा धर्म की रक्षा के लिए योजनाएं बनाएं।

  • ऐसे वीर बनें जो परिवार, देश और समाज की रक्षा कर सकें।

  • ताज़ा समाचार और अपडेट पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:
    👉 यशोन्नति न्यूज़ अपडेट्स

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!