क्राइमसिवनी

वन संपदा के तस्कारों को तलाश रहा है वन विभाग 

लगभग चार लाख  की सागौन से भरा लावरिस ट्रक पकड़ा वन विभाग ने 

सिवनी यशो:- जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल सिवनी परिक्षेत्र के गोपालगंज सर्किल के अंतर्गत बम्हनी फैक्टी के पास रविवार रात के समय सागौन ल_ों व लकड़ी से भरा एक ट्रक वाहन लावारिस हालत में जब्त किया है। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके पर वाहन को छोड़कर फरार हो गए। वन अधिकारियों के अनुसार बड़ी मात्रा में सागौन तस्करी के लिए लाया गया था। जिसे कहीं भेजने की तैयारी हो रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर वन अमले ने मौके पर पहुंचकर कीमती सागौन से भरे ट्रक को जब्त कर लिया। 
सिवनी वन परिक्षेत्र अधिकारी ब्रजेश पांडेय ने बताया कि बम्हनी गांव के पास बड़ी मात्रा में सागौन तस्करी की सूचना मिलने पर मौके पर दबिश दी गई। जिसके बाद वन अमले को आता देख करीब चार लाख रुपए कीमत का सागौन लकड़ी से भरा ट्रक वाहन छोड़कर तस्कर मौके से फरार हो गए। वन अमले ने लकड़ी समेत ट्रक क्र. एमएच 40 बीएल 2830 को जब्त कर लिया है। ट्रक में कितने घनमीटर ल_े व चिरान है, इसका नाप व गिनती कराई जारही है। जंगल अथवा राजस्व किस क्षेत्र के पेड़ काटे गए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। ट्रक नंबर के आधार पर आरोपितों की पतासाजी की जा रही है। इससे पहले भी वन विभाग की टीम ने सागौन के पड़ों काटने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि लकड़ी सरगना बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई का काम करवा रहे हैं। सिवनी से सागौन नागपुर सप्लाई की जाती है। पूर्व में भी ऐसे प्रकरण सामने आ चुके हैं। वन संपदा को काटने व परिवहन करने वालों की तलाश की जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!