मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना की सफाई

“राजनीति में अफवाह नहीं, विश्वास जरूरी – पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष खुराना का बयान”

 Seoni 21 August 2025

सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय,

इंदिरा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर अपनी सफाई दी।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश मरावी को भी उपस्थित होना था,

किंतु उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वे शामिल नहीं हो सके।

सोशल मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल

खुराना ने कहा कि सोशल मीडिया त्वरित संदेश प्रसारित करने का साधन है, लेकिन यह हमेशा विश्वसनीय नहीं होता।

कई लोग फेक आईडी बनाकर झूठी और भ्रामक बातें फैलाते हैं।

नरेश मरावी की नियुक्ति के बाद कई फेक आईडी से तरह-तरह की अंतर्गल बातें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं।

इन्हीं पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

यह भी पढ़े :- सिवनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा: जीतू पटवारी की ‘किसान रैली’ बीच रास्ते रोकी, जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर खोला मोर्चा उपशीर्षक

कार्यकर्ताओं में एकजुटता

खुराना ने बताया कि नरेश मरावी की अध्यक्ष नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि—

“हम सब कांग्रेसजन, नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।”

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर जवाब

सोशल मीडिया पर उनकी अनुपस्थिति को लेकर उठे सवालों पर खुराना ने स्पष्ट किया कि—

“पार्टी के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को दी जाती है।

शायद उसी गफलत में मुझे पूर्व जानकारी नहीं मिल पाई।

मैं पहले से तय किसान बचाओ आंदोलन में छिंदवाड़ा जा रहा था, तभी रास्ते में नरेश मरावी जी का फोन आया।

मैंने उन्हें आने में असमर्थता की जानकारी दे दी। बाद में पता चला कि सिवनी का कार्यक्रम देर से शुरू हुआ।”

अफवाहों को बताया निराधार

छिंदवाड़ा में किसान बचाओ आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया में फैलाई जा रही अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताते

हुए कांग्रेस नेता राजिक अकील ने कहा कि खुराना का यह कार्यक्रम पूर्व-नियोजित था।

यह भी पढ़े :- सिवनी में नरेश मरावी ने संभाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद, उमंग सिंघार और विधायक रजनीश हरवंश सिंह रहे उपस्थित

32 साल से कांग्रेस से जुड़े

प्रेस वार्ता के अंत में खुराना ने कहा—

“मैं 32 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूं और सात वर्षों तक जिला अध्यक्ष रहा हूं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रयास से कांग्रेस भवन का निर्माण कराया और संगठन को मजबूत किया।

मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे।”

अंत में खुराना ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर चल रहे बेबुनियाद आरोप-प्रत्यारोपों पर ध्यान न दें और एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!