मध्यप्रदेशसिवनी

पूर्व सांसद नीता पटेरिया बिहार चुनाव प्रचार के लिए मधुबन विधानसभा पहुँचीं

आगामी चुनाव के लिए चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की, 10 दिवसीय प्रवास

Seoni 10 September 2025

सिवनी यशो :-बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में भी राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार चुनाव में अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को प्रचार का जिम्मा सौंपना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में सिवनी जिले से भाजपा की पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया को बिहार के मोतीहारी जिले की मधुबन विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे बीते दिनों बिहार रवाना होकर अब मधुबन पहुँच चुकी हैं।

 चुनावी रणनीति

नीता पटेरिया ने मधुबन विधानसभा में स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात की और आगामी चुनाव के लिए चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। वे यहाँ 10 दिवसीय प्रवास पर हैं और लगातार जनसंपर्क एवं संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगी।

 कार्यक्रम की अहमियत

भाजपा का मानना है कि मध्यप्रदेश से अनुभवी नेताओं की मौजूदगी बिहार चुनाव में संगठन और प्रचार कार्य को और मज़बूती प्रदान करेगी। नीता पटेरिया के अनुभव और सक्रियता से मधुबन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

https://eastchamparan.nic.in/hi/%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%9A%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!