क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

बाघ का शिकार कर, बाघ के अंग का व्यापार करने वाले चार गिरफ्तार

सिवनी यशो:- बाघों का शिकार करनेवाली एक टोली और बाघ के अंगों की तस्करी करने वाला गिरोह एसटीएसएफ ने अपनी गिरफ्त में लेकर पूंछताछ कर रहा है जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के बरघाट वन परिक्षेत्र अंतर्गत बेहरई रेंज के पांडरपानी के 702 कक्ष क्रमांक में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की टीम को जानकारी लगी थी कि किसी वन्य प्राणी का शिकार किया गया था। उसे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। एसटीएसएफ की टीम ने जब यह छापामार कार्यवाही की तो उसे बाघ के अवशेष प्राप्त हुये है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व बेहरई रेंज के पांडरपानी क्षेत्र में कुछ लोगों ने बाघ का शिकार किया था और उसके बाद मृत बाघ को एक गड्ढा खोदकर जमीन में गाड दिया गया था । जानकारी मिलने पर एसटीएसएफ की टीम ने बेहरई पहुँचकर खुदाई की तो वहां बाघ के कुछ अवशेष प्राप्त हुए हैं। वही कुछ संदिग्धों से टीम पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि इस मामले में बालाघाट जिले के भी कुछ लोग शामिल हैं जिनके द्वारा शिकार की घटना को अंजाम दिया गया था।
वन विभाग के उप वन संरक्षक (वन्यप्राणी). प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (व.प्रा.) मध्यप्रदेश भोपाल के अनुसार वन्यप्राणी बाघ के शिकार एवं अवयवो के अवैध व्यापार मामले में 4 आरोपियों को स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश भोपाल और टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।
बाघ के अंगों के अवैध व्यापार व शिकार में लिप्त 4 आरोपियों को वनमंडल दक्षिण सामान्य बालाघाट, वन परिक्षेत्र कटंगी से वन्यप्राणी बाघ के मूंछ के बाल, हड्डियों और नाखून का अवैध व्यापार करते हुए गिरफ्तार किया।
पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। वन्यप्राणी बाघ को करंट लगाकर बरघाट परियोजना मंडल सिवनी, के बेहरई परिक्षेत्र के जंगलों में शिकार करना बताया गया। बाघ के कंकाल की बरामदगी आरोपियों की निशानदेही पर की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!