Tue, 20 Oct 2026 | 09:19:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

स्मार्ट मीटर से फोरलेन तक: सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा में उठाए जनहित के अहम मुद्दे

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 27, 2026 07:22 pm / Post views : 264

स्मार्ट मीटर से फोरलेन तक: सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा में उठाए जनहित के अहम मुद्दे
शेयर करें:
 सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन

Seoni 27 February 2026 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा के जारी सत्र में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने की अनिवार्यता, फोरलेन मार्ग निर्माण में अनियमितता तथा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सड़कों के निर्माण को लेकर तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों के साथ याचिका प्रस्तुत की।

स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार का स्पष्ट जवाब

विधायक द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर सहमति आवश्यक होने एवं बिल अधिक आने की शिकायतों को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण एवं भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की अधिसूचनाओं तथा मध्यप्रदेश विद्युत प्रदाय संहिता-2021 के अनुरूप है। सरकार ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर स्थापना के लिए उपभोक्ता की सहमति आवश्यक नहीं है। सिवनी विधानसभा क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में 23,296 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 30,658 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कुल 53,954 स्मार्ट मीटरों की स्थापना हो चुकी है।

100 प्रतिशत गुणवत्ता जांच का दावा

सदन को अवगत कराया गया कि स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता जांच 5 प्रतिशत नहीं बल्कि 100 प्रतिशत की जा रही है। मीटर निर्माता के परिसर में प्रारंभिक जांच के बाद एन.ए.बी.एल. मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं, सी.पी.आर.आई. एवं थर्ड पार्टी लैब में टाइप टेस्ट, एक्सेप्टेंस टेस्ट और कम्युनिकेशन टेस्ट किए जाते हैं। जांच के उपरांत ही मीटर स्थापित किए जाते हैं।

फोरलेन निर्माण अनियमितता पर जवाब

फोरलेन मार्ग निर्माण में अनियमितता को लेकर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के पूछे गए प्रश्न के उत्तर में लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि - यह विषय लोक निर्माण विभाग का नहीं, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संबंधित है। संबंधित जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट के अनुसार उपलब्ध कराई गई है।

निर्माण कार्यों की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सड़क एवं निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि चार कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि दो कार्यों के कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। टी.एस. एवं डी.पी.आर. से संबंधित विवरण भी परिशिष्ट में उपलब्ध कराया गया है।

कोठिया-बंधा से चंदौरीखुर्द मार्ग के लिए याचिका

इसके अतिरिक्त सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठिया-बंधा से चंदौरीखुर्द तक सड़क निर्माण कराए जाने को लेकर सदन में अलग से याचिका भी प्रस्तुत की। https://mpvidhansabha.nic.in/house%20proceedings/hp.htm

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष