मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

02 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनायी जायेगी 

सिवनी यशो:-  शांति और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म दिवस स्वाधीनता आंदोलन के मूल्यों को स्मरण करने और उनके प्रति संकल्प दोहराने का दिन है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा महात्मा गांधी जी के मार्ग दर्शन में किया गया था। गांधी जी ने अहिंसा सद्भावना, गरीबो के लिए सेवाभाव, शराब बंदी, छुआछूत, महिलाओं की स्वतंत्रता और पंचायतराज जैसे मूल्यों पर आधारित समाज की कल्पना की। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी का जन्म दिवस है।
2 अक्टूबर को ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी का भी जन्म दिवस है। जिन्होंने देश के विकास, उन्नति एवं शक्तीशाली भारत के निर्माण हेतु जय जवान-जय किसान का नारा दिया। दोनों महापुरूषों की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में 2 अक्टूबर 2024, दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे मनाई जायेंगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने जिला, नगर ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी,  मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन व निर्वाचित कांग्रेस जनप्रतिनिधियो सहित समस्त कांग्रेस जनो से उपस्थिति हेतु अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!