क्राइमसिवनी

एमडीएमए पाउडर के बाद गांजा तस्करों पर प्रहार : सिवनी पुलिस का डबल वार

12 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन गिरफतार एक‌ फरार

सिवनी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहारपुलिस का बड़ा धमाका: एमडीएमए गिरोह का पर्दाफाश, नागपुर–पुणे से तस्कर गिरफ्तार करते हुए एक ही हफ्ते में दो जबरदस्त कार्रवाइयाँ की हैं।
 पहली कार्रवाई में एमडीएमए पाउडर के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर हाकिम खान, अजहर पटेल उर्फ अज्जू खान और विकास कांबले को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई में लखनवाड़ा पुलिस ने 12 किलो 440 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को दबोचा, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
इन दोनों मामलों ने साफ कर दिया है कि सिवनी पुलिस अब नशे के कारोबारियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ रही है।

 एमडीएमए पाउडर केस: नागपुर–पुणे से गिरफ्तारी

  • थाना कोतवाली पुलिस ने गांधीवार्ड निवासी हाकिम खान को एमडीएमए पाउडर बेचते रंगे हाथ पकड़ा।

  • रिमांड पर पूछताछ में नागपुर निवासी अजहर पटेल उर्फ अज्जू खान और उसके साले विकास कांबले के नाम सामने आए।

  • पुलिस टीम ने पुणे व नागपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की

  • आरोपी वर्षों से अंतरराज्यीय स्तर पर एमडीएमए पाउडर की सप्लाई कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी

  1. हाकिम खान पिता सैयद जमील खान (सिवनी)

  2. अजहर पटेल उर्फ अज्जू खान पिता शेख मजहर पटेल (नागपुर)

  3. विकास कांबले पिता कल्यानजी कांबले (पांडुरना, वर्तमान में पुणे)

जप्ती

  • 02 मोबाइल फोन (कीमत 22,000 रुपये)

  • बैंक अकाउंट में जमा राशि

गांजा तस्करी केस: लखनवाड़ा पुलिस की बड़ी पकड़

  • थाना लखनवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खैरीकलां बैनगंगा पुल के पास उड़ीसा पासिंग दो मोटरसाइकिल पर तस्कर गांजा लिए खड़े हैं।

  • घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि एक फरार हो गया।

  • आरोपियों से 12 किलो 440 ग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मोहम्मद सरफराज खान पिता मोहम्मद अली (उड़ीसा)

  2. मोहम्मद नौशाद पिता मोहम्मद शकील (उड़ीसा)

  3. पवन बरयानी पिता संतोष बरयानी (सिवनी)

फरार आरोपी

  • पंकज बरयानी पिता संतोष बरयानी (सिवनी)

जप्ती

  • 12 किलो 440 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 1,20,500 रुपये)

  • दो मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50,000 रुपये)

  • दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10,000 रुपये)
    कुल मशरूका कीमत लगभग 1,80,500 रुपये

पुलिस जुलूस: न्यायालय तक पैदल पेशी

एमडीएमए केस में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने पैदल जुलूस के रूप में न्यायालय तक पेश किया। इस नज़ारे को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की यह सख्ती देखकर आमजन में राहत और तस्करों में खौफ का माहौल है।

 सराहनीय कार्य कोतवाली केस (एमडीएमए पाउडर)


थाना प्रभारी किशोर वामनकर, सउनि दिनेश रघुवंशी, प्र.आर. योगेश राजपूत, शेखर बघेल, अमर उइके, परवेज़ सिद्धीकी, सुजान बघेल, आरक्षक अजेन्द्र पाल, अनिल वर्मा, मजहर कुरेशी, प्रशांत गजभिये एवं सायबर सेल की टीम का योगदान रहा।

लखनवाड़ा केस (गांजा)
निरीक्षक चंद्रकिशोर सिरामें, उपनिरीक्षक कोमल टोप्पो, हरिओम भारद्वाज, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, प्र.आर. राजेश चौधरी, आरक्षक हितेश माटे, मिथिलेश पराडकर, दीपेश रघुवंशी, मनोज सूर्यवंशी, शिवदीप ठाकुर, अभिषेक डेहरिया, वीरेन्द्र डोहले व वीरेन्द्र चंदेल का योगदान सराहनीय रहा।

आगे की रणनीति

पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमाला प्रसाद ने साफ कहा है कि जिले में नशे का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस अब लगातार गिरोह की जड़ तक पहुँचने और सभी आरोपियों को जेल भेजने की दिशा में काम कर रही है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!