मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं, जिम्मेदार नागरिक बनें
विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत 22 जनवरी तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित
Seoni 01 January 2026
सिवनी यशो:- जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 (SIR-2026) की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा आवश्यक होने पर दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
कहां देखें मतदाता सूची
निर्वाचक नामावली का प्रारूप निम्न माध्यमों पर उपलब्ध है—
नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों की जांच अवश्य करें।
22 जनवरी 2026 तक करें दावा-आपत्ति
मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
इस अवधि के दौरान—
-
प्रत्येक कार्यदिवस में सभी मतदान केंद्रों पर BLO उपस्थित रहेंगे
-
नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन एवं आपत्ति दर्ज कराने के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे
कौन-सा फॉर्म कहां उपयोग करें
-
नया नाम जोड़ने के लिए:
-
फॉर्म-6 + घोषणा-पत्र (Annexure-IV) अनिवार्य
-
-
निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि विशिष्टियों की शुद्धि के लिए,निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि को अन्यत्र रखने के लिए आवेदन
-
फॉर्म-8 + घोषणा-पत्र
-
ऑफलाइन आवेदन करने पर:
-
BLO से रसीद प्राप्त करना अनिवार्य
-
जांच और सुनवाई की प्रक्रिया
दावे एवं आपत्तियों के निराकरण के बाद पात्रता की जांच की जाएगी।
आवश्यक होने पर संबंधित मतदाताओं को 14 फरवरी 2026 तक सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन के लिए—
-
ECINet App गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें
-
मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर OTP सत्यापन करें
-
Voter Services → Voter Registration विकल्प चुनें
-
फॉर्म-6 व घोषणा-पत्र भरें
🔗 इसके अतिरिक्त आवेदन https://voters.eci.gov.in पोर्टल से भी किया जा सकता है।
🗣️ “कोई मतदाता छूट न जाए”
जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
-
हेल्पलाइन: 1950
-
वेबसाइट: ceoelection.mp.gov.in
-
सोशल मीडिया: @ceompelections / CEOMPSVEEP



