मध्यप्रदेशसिवनी

धान किसानों को भावांतर योजना का तोहफा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी से की बड़ी घोषणा, 494 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

राज्य स्तरीय धान महोत्सव में 3,941 श्रीअन्न उत्पादक किसानों को बोनस

धान भावांतर योजना सिवनी –  16 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 365 करोड़ की सहायता, बालाघाट-सिवनी फोरलेन, मिनी स्टेडियम और कॉलेज की घोषणा, UCC प्रस्ताव इसी माह लाने का ऐलान

Seoni 01 July 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय धान महोत्सव एवं रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के कार्यक्रम में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए धान उत्पादकों को बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब प्रदेश में धान की फसल पर भी भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार मूल्य के अंतर की राशि राज्य सरकार प्रदान करेगी।

धान भावांतर योजना सिवनी - राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के साथ धान रोपाई करते हुए।
धान भावांतर योजना सिवनी – राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के साथ धान रोपाई कर धान उत्पादकों के लिए भावांतर योजना की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि धरती के वास्तविक शुभंकर हैं। किसानों की समृद्धि ही सरकार का सबसे बड़ा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि महाकौशल क्षेत्र अपनी उत्कृष्ट धान उत्पादन क्षमता के लिए पूरे देश में जाना जाता है और यहां की छत्री धान को जीआई टैग मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

3,941 किसानों को मिला कोदो-कुटकी बोनस

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के 3,941 किसानों के खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की बोनस राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।

धान भावांतर योजना सिवनी - राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के साथ धान रोपाई करते हुए।
धान भावांतर योजना सिवनी – राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के साथ धान रोपाई कर धान उत्पादकों के लिए भावांतर योजना की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सरकार श्रीअन्न उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी दे रही है तथा कोदो-कुटकी की सरकारी खरीदी शुरू कर किसानों को नई बाजार व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

संबल योजना से श्रमिकों को राहत

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के तहत 16,754 श्रमिक परिवारों को 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भी जारी की।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख और दिव्यांगता की स्थिति में 1 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा भी मिल रही है।

सिवनी को 494.16 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले को 494.16 करोड़ रुपये की लागत वाले 629 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 349.33 करोड़ रुपये की लागत से 586 कार्यों का लोकार्पण तथा 144.83 करोड़ रुपये की लागत से 43 विकास कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

धान भावांतर योजना सिवनी - राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के साथ धान रोपाई करते हुए।
धान भावांतर योजना सिवनी – राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के साथ धान रोपाई कर धान उत्पादकों के लिए भावांतर योजना की घोषणा की।

फोरलेन, कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा

मुख्यमंत्री ने बालाघाट से सिवनी तक फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही छपारा विकासखंड के ग्राम चमारी में शासकीय महाविद्यालय, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम, ग्राम सागर से खटकर तक सड़क निर्माण तथा छिड़िया पलारी में नगर वन विकसित करने की भी घोषणा की।

इसी माह आएगा UCC प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार इसी माह समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए प्रस्ताव लाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनजातीय समुदाय को यूसीसी के दायरे से पृथक रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 10 लाख से अधिक लोगों ने यूसीसी के समर्थन में अपने सुझाव दिए हैं।

धान भावांतर योजना सिवनी - राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के साथ धान रोपाई करते हुए।
धान भावांतर योजना सिवनी – राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के साथ धान रोपाई कर धान उत्पादकों के लिए भावांतर योजना की घोषणा की।

यह भी पढ़े :जिला स्तरीय जनसुनवाई में 146 आवेदन प्राप्त

खेत में उतरे मुख्यमंत्री, महिलाओं के साथ लगाया धान का रोपा

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम बबरिया पहुंचे, जहां उन्होंने किसान नाथूराम यादव के खेत में महिलाओं के साथ कीचड़ में उतरकर धान का रोपा लगाया।

पारंपरिक लोकगीतों के बीच उन्होंने किसानों से संवाद किया और खेत में ही किसान द्वारा परोसी गई पारंपरिक ‘सिदोरी’ का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।

धान भावांतर योजना सिवनी - राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के साथ धान रोपाई करते हुए।
धान भावांतर योजना सिवनी – राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के साथ धान रोपाई कर धान उत्पादकों के लिए भावांतर योजना की घोषणा की।

यह भी पढ़े :सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी को देंगे 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, किसानों के खातों में पहुंचेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि

जल संरक्षण और फसल विविधीकरण पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने किसानों से कम पानी वाली फसलों को भी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि मानसून की अनिश्चितता को देखते हुए कोदो-कुटकी, ज्वार, बाजरा और अन्य श्रीअन्न फसलों की खेती बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, पशुपालन और मत्स्य पालन को भी बढ़ावा दे रही है।

धान भावांतर योजना सिवनी - राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के साथ धान रोपाई करते हुए।
धान भावांतर योजना सिवनी – राज्य स्तरीय धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के साथ धान रोपाई कर धान उत्पादकों के लिए भावांतर योजना की घोषणा की।

स्कूल चलो अभियान की अपील

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में 1 से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से सभी बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े :-खेत में उतरे CM मोहन यादव, किसानों संग रोपा धान, सिवनी पर बरसी 494 करोड़ की विकास सौगात

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय, विधायक कमल मर्सकोले, विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक कृष्णलालचंदानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

https://www.drishtiias.com/hindi/daily-updates/daily-news-editorials/renewable-energy-10

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button