WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

28 लाख रूपये के सोने के जेवरात जप्त

सिवनी जिला सराफा व्यापार के लिये विश्वनीय जिला माना जाता है । यहाँ बाहर के व्यापारी हर समय आकर सोना चांदी के जेवर सराफा व्यापारियों को देने आते है और यह व्यापार लगातार चलता है । सोना चांदी के जेबर कीमती होते है हर दिन बाहर के व्यापारी लाखो करोड़ो के आभूषण यहाँ लेकर आते है और सराफा व्यापारी क्षेत्रीय चलन के हिसाब से डिजाईनों के आभूषणो का लेन देने करते है । यहाँ कार्य पूरे बारह माह होता है और अलग अलग स्थानों से व्यापारी आते है । इसी क्रम में मथुरा उत्तरप्रदेश निवासी सरेश गुप्ता नामक व्यापारी अपने व्यापारिक सिलसिले में सिवनी आया हुआ था । जिसके पास स्वर्ण आभूषण थे जिसे लोकसभा चुनाव आचार संहिता के चलते पुलिस ने संदेह के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उससे पूछताछ प्रारंभ कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है और प्रकरण आयकर विभाग को भेज दिया है

    सिवनी यशो:- पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार चुनावी आचार संहिता के परिपेक्ष्य में कोतवाली पुलिस सिवनी व्दारा 28 लाख रूपये के सोने के जेवरात जप्त किये हैं।
लोकसभा चुनाव आचार संहिता दौरान पुलिस अधीक्षक व चुनाव आयोग व्दारा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है जो इसी परिपेक्ष्य में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  सिवनी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली सिवनी पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई है कि सुभाष पुतला चौक सुनारी मोहल्ला पप्पू सोनी के घर के पास एक बाहरी व्यक्ति एक थैले में सोने चांदी के जेवरात अवैध रूप से रखे हुये है जो बेचने की फिराक में है सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाह के सुनारी मोहल्ला में सुभाष पुतला चौक के पास एक व्यक्ति को एक थैला में सोने के जेवरात लिये पकड़ा जिससे जेवरातों के बिल पूछने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया जिसकी शुध्दता की जांच व नाप विशेषज्ञ से कराने पर कुल वजनी लगभग 515 ग्राम कीमती करीबन 28,13,218 रूपये पाया गया जो वैधानिक कार्यवाही की जाकर प्रकरण तैयार कर आयकर विभाग को भेजा जा रहा है।
नाम संदेही – सुरेश कुमार गुप्ता पिता स्व. हरिशंकर गुप्ता उम्र 58 साल निवासी मथुरा उत्तरप्रदेश
विशेष भूमिका – निरी. सतीश तिवारी, उ.नि. देवेन्द्र उइके, आर. 262 नीतेश राजपूत, आर. 134 अमित रघुवंशी, आर. 247 इरफान, म.आर. 170 निशा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!