मध्यप्रदेशछिंदवाड़ामनोरंजन

शाला स्थापना के 50वें वर्ष पर स्वर्णिम उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

विगत वर्ष के टॉपर विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, आदिवासी लोकनृत्य से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की जीवंत प्रस्तुतियां

Chhindwara 02 January 2026

परासिया यशो:- परासिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परासिया के वार्ड क्रमांक 05 मैग्जीन लाइन स्थित न्यू आराधना कॉन्वेंट परासिया प्रांगण में शाला स्थापना के 50वें वर्ष के अवसर पर भव्य वार्षिकोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सोहन वाल्मीकि रहे, जबकि संस्था संस्थापक परिवार से श्रीमती अनिता वार्ड, वेलडन वार्ड एवं श्रीमती कमलेश वार्ड विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

न्यू आराधना कॉन्वेंट परासिया 50वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम
न्यू आराधना कॉन्वेंट परासिया के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथिगण एवं विद्यार्थी।

गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी कार्यक्रम की शोभा

समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्राचार्य रघुवीर राय, बादल भोई कॉलेज के प्राचार्य अविनाश खासकलम, सर्वोत्तम बुक स्टोर संचालक पिंकेश पटोरिया, कार्तिक उरांव हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत मेश्राम एवं डॉ. वैदेही मेश्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही शाला प्रबंधन समिति सदस्य अशोक परते, बीआरसी श्याम गुंहेरे, बीईओ कार्यालय से श्री गुप्ता, वार्ड पार्षद ब्रजेश भलावी, वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद एवं शाला की पूर्व छात्रा पूजा मरकाम, शाला के सेवानिवृत्त लेखपाल अशोक भनारिया, शिक्षक आर.पी. नेवरगडे एवं कु. अर्चना सायमन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

वार्षिकोत्सव के दौरान नर्सरी से हायर सेकेंडरी स्तर तक के विद्यार्थियों ने आदिवासी लोकनृत्य,

राजस्थानी एवं

पंजाबी लोकसंस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की जीवंत प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही,

वहीं पचरा गीत की प्रस्तुति पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।

इसके अलावा शिक्षा प्रद नाटक, मोबाइल शिक्षा से संबंधित शिक्षा के लाभ-हानि पर आधारित कार्यक्रमों ने समाज को संदेश देने का कार्य किया।

संस्थापक परिवार, सेवानिवृत्त स्टाफ और टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान

शाला स्थापना के 50वें वर्ष के उपलक्ष्य में संस्था के संस्थापक परिवार एवं सेवानिवृत्त स्टाफ को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को भी शाला स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विगत वर्ष के टॉपर विद्यार्थियों को भी मंच से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया,

जिससे विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की हुई सराहना

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान शाला प्रबंधन द्वारा पालकों एवं विद्यार्थियों के लिए उचित बैठक व्यवस्था,

स्वल्पाहार एवं चाय की समुचित व्यवस्था की गई,

जिसकी अभिभावकों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।

प्राचार्य ने व्यक्त किया आभार

यह भव्य आयोजन संस्था प्राचार्य मधु कुमार राय के कुशल मार्गदर्शन एवं सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों,

संस्थापक परिवार,

शाला प्रबंधन समिति,

स्टाफ,

अभिभावकों,

विद्यार्थियों एवं प्र

त्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

शाला के स्वर्ण जयंती वर्ष का यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का जीवंत उदाहरण बनकर सभी के लिए स्मरणीय रहा।

https://navabharat.com/?p=371765

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!