मध्यप्रदेशसिवनी
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और लॉ कॉलेज का दो दिवसीय संयुक्त स्नेह सम्मेलन सोमवार से
विद्यार्थी देंगे गायन, वादन और डांस की रंगारंग प्रस्तुति, विधायक दिनेश राय मुनमुन होंगे मुख्य अतिथि
Seoni 09 February 2025
सिवनी यशो:- पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और लॉ कॉलेज के संयुक्त स्नेह सम्मेलन सह वार्षिकोत्सव, 2025 का दो दिवसय रंगारंग आयोजन सोमवार से शुरू हो रहा है। दो दिनों के इस मंचीय कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।
पीएम कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बाबा पांडेय ने बताया कि सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मीना बिसेन करेंगी। कार्यक्रम में सिवनी जिले के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक भी आमंत्रित रहेंगे।
प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग ने बताया कि सत्र के दौरान शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, एनसीसी, एनएसएस और खेलकूद गतिविधियों में कॉलेज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान् छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
वार्षिकोत्सव में कॉलेज के युवा विद्यार्थियों की डांस, वादन और गायन विधाओं में रंगारंग प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगी।
मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। लॉ कॉलेज के प्राचार्य राकेश चौरासे ने बताया कि विधि महाविद्यालय के विद्यार्थी भी उत्साहपूर्वक इस आयोजन में शामिल होंगे. दोनों कॉलेजों के प्राचार्यो ने सभी विद्यार्थियों, कलाप्रेमियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों से वार्षिकोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।



