मध्यप्रदेशसिवनी

तहसील कुरई में पर्यटन विभाग की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

कुरई के ग्राम कोहाका में 3.28 हेक्टेयर जमीन पर से हटाया गया अवैध कब्जा; करीब 2.24 करोड़ की सरकारी संपत्ति सुरक्षित

Seoni, 06 December 2025
सिवनी यशो:- तहसील कुरई के ग्राम कोहाका की शासकीय पर्यटन भूमि को राजस्व विभाग ने अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। पटवारी हल्का नंबर 49 स्थित खसरा नंबर 66/2 पर लंबे समय से किए गए अवैध कब्जे को हटाते हुए शासन ने भूमि को पुनः अपने नियंत्रण में लिया।

0007/68 नंबर का प्रकरण दर्ज

राजस्व विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई के बाद संबंधित मामले में 0007/68 क्रमांक का प्रकरण दर्ज किया गया है। विभाग ने स्थल निरीक्षण और राजस्व अभिलेखों के आधार पर यह कब्जा अवैध पाया।

कुल 3.28 हेक्टेयर भूमि मुक्त — 2.24 करोड़ का मूल्य

अभियान के दौरान कुल 3.28 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस भूमि का शासकीय मूल्य लगभग 2 करोड़ 24 लाख रुपए आंका गया है। भूमि मुक्त होने से इसे अब पर्यटन एवं अन्य सरकारी उपयोगों के लिए सुरक्षित कर दिया गया है।

https://mpcg.ndtv.in/madhya-pradesh-news/bulldozer-action-bangayan-khas-area-of-orchha-tehsil-of-niwari-district-and-freed-government-land-worth-about-rs-10-crore-from-encroachment-9753509

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!