धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

ग्राम करकोटी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

वातावरण परिशोधन, नारी सशक्तिकरण व राष्ट्र कल्याण का विराट संकल्प

Seoni 02 January 2026
सिवनी यशो:- ग्राम करकोटी में वातावरण परिशोधन, हर घर में संस्कारों का बीजारोपण, सद्बुद्धि की उपासना के प्रसार, नारी सशक्तिकरण तथा क्षेत्र, प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-शांति-समृद्धि के पावन उद्देश्य को लेकर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आज भव्य शुभारंभ हुआ।

महायज्ञ का शुभारंभ जल कलश यात्रा के साथ हुआ,

जिसमें सदग्रंथ, जवारो एवं विविध सांस्कृतिक-आध्यात्मिक झांकियों के साथ ग्राम भ्रमण किया गया।

सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्र गायत्री मंत्रों और वैदिक वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

ग्राम करकोटी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ जल कलश यात्रा एवं झांकियों के साथ
ग्राम करकोटी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गई भव्य जल कलश यात्रा

धर्म जागरण हेतु मोटरसाइकिल रैली

महायज्ञ के प्रारंभ से पूर्व 01 जनवरी को क्षेत्र में धर्म जागरण और जन चेतना के उद्देश्य से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई,

जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

शांतिकुंज हरिद्वार की प्रतिनिधि टोली उपस्थित

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शांतिकुंज हरिद्वार से प्रतिनिधियों की विशेष टोली ग्राम करकोटी पहुँच चुकी है।

जल कलश यात्रा के स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान के पश्चात शांतिकुंज प्रतिनिधियों द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया,

जिसमें यज्ञ के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला गया।

दैनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा

03 जनवरी से प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से सामूहिक जप-ध्यान, प्रज्ञा योग एवं व्यायाम का आयोजन होगा।

प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान, देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न होगा।

इसके पश्चात सामूहिक भोजन एवं दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक “राष्ट्र समर्थ एवं सशक्त कैसे बने” विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन आयोजित किया जाएगा।

ग्राम में अध्यात्म और संस्कारों की महायात्रा

गायत्री महायज्ञ के माध्यम से ग्राम करकोटी में न केवल आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है,

बल्कि सामाजिक समरसता,

नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-dehat-inauguration-of-24-kundi-gayatri-mahayagya-with-kalashayatra-21472321.html

— रिपोर्ट | दैनिक यशोन्नति

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button