मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर आज से निकलेगी भव्य कलश रथ यात्रा

सिवनी के संत रविदास मंदिर से होगा शुभारंभ, जिले के सात विकासखंडों से होकर 10 सितंबर को सिवनी में होगा समापन

संत रविदास 650वीं जयंती कलश रथ यात्रा – आज से निकलेगी कलश रथ यात्रा, सिवनी से होगा शुभारंभ

सिवनी यशो :- संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिवनी जिले में भव्य “कलश रथ यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का शुभारंभ 20 अगस्त 2026 को सिवनी के टैगोर वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर से होगा। यह यात्रा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए संत रविदास जी के संदेश एवं सामाजिक समरसता की भावना को जन-जन तक पहुंचाएगी।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिवनी ने बताया कि कलश रथ यात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। यात्रा सिवनी से प्रारंभ होकर कुरई, बरघाट, केवलारी, धनौरा, घंसौर, लखनादौन एवं छपारा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इसके बाद 10 सितंबर को यात्रा पुनः सिवनी पहुंचकर संपन्न होगी।

सामाजिक समरसता और संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह यात्रा सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को संत रविदास जी के विचारों और उनके मानवतावादी संदेश से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ को बनाया नोडल अधिकारी

कलश रथ यात्रा के सुचारू एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य, शहरी विकास प्राधिकरण तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सिवनी के अधिकारियों को सह-नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आज संत रविदास मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम

जिला प्रशासन एवं जनजातीय कार्य विभाग ने जिले के समस्त सामाजिक अनुयायियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों से 20 अगस्त को टैगोर वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलश रथ यात्रा में सहभागिता करने की अपील की है।

प्रशासन ने आमजन से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें –

नाइट कांबिंग ऑपरेशन में सिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 82 वारंटी गिरफ्तार

22 अगस्त से बदलेगा छिंदवाड़ा–मंडला फोर्ट पैसेंजर का समय, सिवनी में 8:45 बजे पहुंचेगी ट्रेन

महाकाल श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, उज्जैन में 945.20 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

कैबिनेट के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव के बड़े संदेश: कृषि में डिंडोरी देश में नंबर-1, संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष में समरसता का संकल्प

2027 होगा युवा वर्ष! लाल परेड ग्राउंड से CM मोहन यादव के बड़े ऐलान, रोजगार-स्टार्टअप से GYANII मिशन तक MP का नया रोडमैप

https://www.bjp.org/hi/pressreleases/press-release-bjp-national-president-shri-jp-nadda-payed-floral-tribute-sant-ravidas

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button