खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
🏆 अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
देशभर की टीमें मैदान में, विजेता को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार
Chhindwara 09 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जनजागरण मंच द्वारा स्वर्गीय
जयचंद जैन की स्मृति में
अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता छिंदवाड़ा
का शुभारंभ दशहरा मैदान में किया गया।
प्रतियोगिता शुक्रवार से सोमवार तक आयोजित की जा रही है।
🤼 35वें वर्ष में प्रवेश, 12 जनवरी को समापन
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिष्ठित कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का समापन 12 जनवरी को होगा,
जिसमें पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल की उपस्थिति प्रस्तावित है।
यह अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का
35वां वर्ष है।
विजेता टीम को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।



