मध्यप्रदेशसिवनी

गौघाट धाम में आज होगा महावृक्षारोपण, नौ वर्षों से निभ रही हरियाली की अनूठी परंपरा

15 जुलाई सुबह 8 बजे पौधरोपण अभियान, प्रकृति प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

सिवनी: गौघाट धाम में 15 जुलाई को होगा वार्षिक वृक्षारोपण, पर्यावरण प्रेमियों से सहभागिता की अपील

Seoni 14 July 2026
सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ कान्हीवाड़ा के समीप स्थित गौघाट धाम में 15 जुलाई, बुधवार को सुबह 8 बजे वार्षिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

गौघाट यज्ञ समिति के संरक्षक श्रीराम ठाकुर ने बताया कि गौघाट धाम में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत 29 मई 2017 को हुई थी। तब से लेकर अब तक लगातार नौ वर्षों से विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश के विकास के लिए ₹10,800 करोड़ मंजूर, सिंचाई, शहरी विकास और मूंग खरीदी को मिली बड़ी राहत

महापुरुषों की जयंती, धार्मिक पर्व, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस तथा परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस जैसे अवसरों पर भी नियमित रूप से पौधे लगाए जाते हैं।

अब तक लगाए गए सैकड़ों छायादार और फलदार पौधे

उन्होंने बताया कि गौघाट धाम परिसर में अब तक जाम, जामुन, आम, नींबू सहित अनेक प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जा चुके हैं।

इन पौधों का नियमित संरक्षण भी किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कई वृक्ष अब फल देने लगे हैं और क्षेत्र की हरियाली में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े :-बाघ की तरह ही जंगल, पर्यावरण और परिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करना हमारा कर्तव्य, देलाखारी अनुभूति शिविर 

गौघाट तक सीमित नहीं, अन्य स्थानों पर भी जारी है अभियान

श्रीराम ठाकुर ने कहा कि उनका पौधरोपण अभियान केवल गौघाट धाम तक सीमित नहीं है। वे समय-समय पर अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते रहे हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण प्रेमियों से 15 जुलाई को सुबह 8 बजे गौघाट धाम पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।

https://x.com/myogiadityanath/status/2076478838486565287?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button