कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में RAWE की छात्राओं को उपसंचालक कृषि सुधीर धुर्वे का मार्गदर्शन
एग्रीकल्चर छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल - कृषि योजनाएँ, प्राकृतिक खेती, रबी फसलों और आधुनिक कृषि तकनीकों पर विस्तृत उद्बोधन
Seoni 17 November 2025
सिवनी यशो:- कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के दर्पण सभागार में RAWE (Rural Agricultural Work Experience) कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल के मार्गदर्शन में किया गया।

सत्र के मुख्य वक्ता सिवनी जिले के उपसंचालक कृषि सुधीर धुर्वे रहे, जिन्होंने मध्य प्रदेश की प्रमुख कृषि योजनाओं, अनुदानों और किसानों के लिए चल रही अभिनव पहलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि—
“एग्रीकल्चर की छात्राओं का भविष्य अत्यंत उत्तम और स्वर्णिम है। कृषि के क्षेत्र में आपकी महती भूमिका होगी तथा आप आने वाले समय में कृषि सुधार की महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगी।”
उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, जैव विविधता संरक्षण, नरवाई प्रबंधन और रबी मौसम की मुख्य फसलों जैसे—
गेहूँ, चना, सरसों, सूरजमुखी
आदि के वैज्ञानिक प्रबंधन पर उपयोगी टिप्स साझा किए।
कृषि वैज्ञानिकों का विशेषज्ञ मार्गदर्शन
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल ने नरवाई प्रबंधन,
मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक एवं प्राकृतिक खेती की अनिवार्यता,
जल संरक्षण तकनीक, रबी फसलों में उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग,
तथा जैव उर्वरकों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।
तकनीकी विशेषज्ञों के उद्बोधन
-
इंजीनियर कुमार सोनी ने फसल अवशेष प्रबंधन (Crop Residue Management) के कारगर उपाय बताए।
-
डॉ. जी. के. राणा ने फसलों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन (Value Addition) की तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कृषि क्षेत्र की नवीन तकनीकों,
व्यवहारिक ज्ञान और
उभरते अवसरों से अवगत कराना था,
ताकि वे भविष्य में कृषि विकास की महत्वपूर्ण शक्ति बन सकें
https://mpvidhansabha.nic.in/house%20proceedings/ques150724.htm



