शराब नीति के खिलाफ गुलाबी गैंग का ऐलान
मुख्यमंत्री निवास पर धरना देगी गुलाबी गैंग: पूर्णिमा वर्मा
मध्यप्रदेश को नशे की गर्त से बचाने की मांग, मोहन सरकार पर तीखा हमला
Chhindwara 10 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:- गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने शराब नीति के खिलाफ गुलाबी गैंग धरना मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री निवास के समक्ष देने का ऐलान किया है।
उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र
प्रेषित कर मध्यप्रदेश में शराब नीतियों में तत्काल बदलाव की मांग की है।
पूर्णिमा वर्मा ने पत्र में कहा कि भारत की हृदयस्थली मध्यप्रदेश
को पंजाब की तर्ज पर नशे की गर्त में धकेला जा रहा है।
उन्होंने मांग की कि सभी सरकारी, वैध एवं अवैध शराब दुकानें
और अहाते आवासीय क्षेत्रों से बाहर किए जाएं।
उन्होंने छिंदवाड़ा जिले की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं
कमलनाथ के शासनकाल में कभी भी प्रदेश की स्थिति
इतनी भयावह नहीं रही, जितनी वर्तमान में हो चुकी है।
पूर्णिमा वर्मा ने आरोप लगाया कि
मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने
राजस्व वसूली के लिए
मध्यप्रदेश के नौजवानों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान शराब नीति इतनी विध्वंसक है कि
हर जिले, गांव और गली में
दूध से ज्यादा शराब उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि
जहरीली शराब के साथ-साथ
गांजा, चरस, एमडी ड्रग्स जैसे
सूखे नशे अब
नाबालिग बच्चों और बच्चियों तक आसानी से पहुंच रहे हैं,
जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पूर्णिमा वर्मा ने कहा कि
मोहन सरकार की शराब नीति और कानून व्यवस्था
मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर प्रश्नचिह्न लगाती है
और सरकार को सीधे जनता के कटघरे में खड़ा कर रही है।
उन्होंने कहा कि बेलगाम शराब व्यवस्था और कमजोर कानून व्यवस्था के कारण
आज आम जनता त्रस्त है और शराब नीति के खिलाफ गुलाबी गैंग
सड़कों पर उतरने को मजबूर है।
https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/chhindwara-chhindwara-news-1539470



