खेलमध्यप्रदेशसिवनी
सिवनी के पवन नामदेव करेंगे मध्यप्रदेश कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व
सीनियर सर्किल स्टाइल कबड्डी की प्रवीण सूची में चयन, जिले में खुशी की लहर


Seoni 07 January 2026
सिवनी यशो:- जिले के लिए गर्व का क्षण है।
सिवनी कबड्डी एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी
पवन नामदेव (पिता – देवेंद्र नामदेव) का चयन
मध्यप्रदेश सीनियर सर्किल स्टाइल कबड्डी टीम
की प्रवीण सूची में किया गया है।

यह जानकारी सिवनी कबड्डी एकेडमी के संरक्षक संतोष अग्रवाल
एवं कोषाध्यक्ष बदल बैन दीपचंद ने साझा करते हुए बताया कि-
पवन नामदेव इससे पूर्व फ्री स्टाइल कबड्डी में
जिला सिवनी, जबलपुर संभाग एवं यूनिवर्सिटी स्तर
पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
अब सर्किल स्टाइल कबड्डी में चयन होकर पवन ने यह सिद्ध कर दिया है कि
सिवनी की प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
इस उपलब्धि पर सिवनी कबड्डी एकेडमी की कोच संगीता सिंह (NIS कबड्डी कोच)
एवं एकेडमी अध्यक्ष अनिल कनोजिया ने पवन को बधाई देते हुए
उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिले की एक और प्रतिभा के राज्य स्तर पर खेलने जा रहे होने पर
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी
हर्ष व्यक्त किया।
इसके साथ ही के.सी. बापू राउर,
स्पोर्ट्स ऑफिसर, पी.जी. कॉलेज सिवनी ने भी
पवन नामदेव को शुभाशीष प्रदान किए।

