WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री की इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण: गुंजन चौकसे

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया देश का भाग्य बदलने वाला कानून

🚨 BREAKING: महिला आरक्षण 33 प्रतिशत पर गुंजन चौकसे का बयान

 कांग्रेस की नीतियों पर उठाए सवाल

Chhindwara 13 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती गुंजन चौकसे ने छिंदवाड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को देश का भाग्य बदलने वाला कानून बताया।

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा और महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्यधारा में स्थापित करेगा।

यह भी पढ़े :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला कानून: श्रीमती मीना बिसेन

महिला आरक्षण की पुरानी मांग

श्रीमती चौकसे ने कहा कि आजादी के बाद से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने की मांग समय-समय पर उठती रही, लेकिन कांग्रेस ने इसे कभी गंभीरता से लागू करने का प्रयास नहीं किया।

यह भी पढ़े :- मातृशक्ति की महाविजय : महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास

उन्होंने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में महिला आरक्षण बिल लाने का प्रयास किया गया था, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के कारण वह पारित नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि उस समय विरोध करने वाले दल आज भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं।

कांग्रेस की नीतियों पर सवाल

श्रीमती चौकसे ने कांग्रेस की नीतियों पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि शाहबानो प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को कानून बनाकर पलट देना कांग्रेस की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण 33 प्रतिशत का संवैधानिक अधिकार देकर देश की आधी आबादी के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है।

https://prsindia.org/billtrack/the-constitution-one-hundred-twenty-eighth-amendment-bill-2023

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!