WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलविचारसिवनी

मातृशक्ति की महाविजय : महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास

 

नई दिल्ली :- लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद मातृशक्ति को उनका अधिकार देने वाला मातृशक्ति वंदन महिला आरक्षण बिल लोकसभा से भारी बहुमत के साथ पास हो गया है । इस बिल के विरोध में मात्र 02 वोट पड़े जबकि पक्ष में 454 वोट पड़े । दो तिहाई बहुमत से पास होने के बाद मातृशक्ति वंदन बिल राज्य सभा में पास होगा कहा जा सकता है महिला आरक्षण बिल पास होने में केवल एक कदम दूर है।

बिल पर चर्चा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह बिल कुछ पार्टियों के लिए ये चुनाव जीतने का मुद्दा हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ये राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि मान्यता का सवाल है । उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास हो जाने के बाद एक तिहाई सीटें मातृशक्ति के लिए आरक्षित हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि इस बिल के आने से देश की मातृशक्ति न केवल नीतियों के अंदर अपना हिस्सा पाएंगी बल्कि नीति निर्धारण में भी अपने पद को सुरक्षित कर सकेंगी ।

महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में महिला पायलटों की संख्या 15 प्रतिशत है जो भारत के लिये गर्व का विषय है जबकि पूरी दुनिया में महिला पायलटों की संख्या 5 फीसदी के करीब है उन्होंने कहा कि जब हम ये बिल लेकर आए तो कई महिला सांसदों ने कहा कि महिला आरक्षण देकर आधी आबादी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए क्योंकि यहां की महिलाएं उतनी ही सशक्त हैं जितने यहां के पुरुष. उन्होंने कहा कि इस बिल के आने से देश की बेटियां न केवल नीतियों के अंदर अपना हिस्सा पाएंगी बल्कि नीति निर्धारण में भी अपने पद को सुरक्षित कर सकेंगी. उन्होंने कहा कि जो कोई भी इस देश में पैदा हुआ है वो कभी भी यहां की महिलाओं को कमजोर समझने की भूल नहीं करेगा.

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!