बालाघाटराजनीति

बालाघाट गौरव दिवस एवं शिक्षक दिवस पर होगा गुरूजनों का सम्मान

नपा बालाघाट के तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय सभागार में होगा समारोह

Balaghat 04 September 2025

बालाघाट यशो :-देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो पेशे से शिक्षक रहे और देश को नई दिशा दी उनके जन्मदिवस को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते है। देश के गुरूजन भारत का भविष्य गढऩे का काम करते है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2009 में बालाघाट गौरव दिवस मनाने की नींव रखी

और तब से निरंतर यह यादगार पल शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करते हुए 5 सितंबर को मनाया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय सभागार में शुक्रवार को दोप. 1 बजे से समारोहपूर्वक आयोजन किया जायेगा ।

इस अवसर पर शिक्षा जगत की विभूतियों का स्मरण कर सेवानिवृत्त गुरूजनों का सम्मान होगा।

नगर पालिका परिषद बालाघाट के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक दिवस एवं बालाघाट गौरव दिवस के अवसर पर –

 प्रमुख रूप से जनप्रतिनिधिगण,

समाजसेवी,

नपा सभापति,

पार्षदगण,

जिला शिक्षाधिकारी,

नपा अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर की समस्त शासकीय,

अशासकीय शालाओं के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहेंगे।

शिक्षकों और स्वच्छता प्रहरियों का होगा सम्मान-भारती ठाकुर

नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष उत्साह के साथ शिक्षक दिवस सह बालाघाट गौरव दिवस मनाया जाता है-

जहां हम शिक्षकों का सम्मान कर कृतज्ञता जताते है उन विभूतियों को याद करते है जिन्होंने शिक्षा जगत में अपना अमूल्य योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को गुरूजनों का तिलकवंदन के साथ ही शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गये।

शिक्षकों के प्रति आदरभाव जताते हुए अतिथियों के हस्ते सेवानिवृत्त गुरूजनों को सम्मानित करेंगे और उनके प्रति कृतज्ञता जताई जायेगी।

नपाध्यक्ष ने आगे बताया कि इस समारोह में हम अपने स्वच्छता प्रहरियों का भी स्वागत

और सम्मान करेंगे जो निरंतर अपने परिश्रम से नगर को स्वच्छ बनाने में योगदान देते है।

ऐसे शिक्षकों का हमें मार्गदर्शन मिले और शिक्षा जगत में उल्लेखनीय भूमिका शिक्षक इस प्रकार निभाते रहे यह आयोजन का उद्देश्य है।

नपाध्यक्ष ने नगरवासियों से शिक्षक सम्मान समारोह एवं बालाघाट गौरव दिवस के वृहद आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241113N345&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=13%20Nov%202024

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!