छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

केवलारी क्षेत्र के अनेक ग्रामों में ओलावृष्टि, किसानों की चिंता बढ़ी

लगातार तीसरे दिन आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि


बरघाट यशो: – सोमवार को जिले में पूरे दिन भर मौसम साफ रहा परंतु शाम होते होते मौसम बुरी तरह बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ बारिश के जिले के अनेक क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई । यहाँ बता दें कि जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है । मौसम के बिगड़े मिजाज से अनेक स्थानों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। सोमवार को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्र्रामों में बारिस के साथ जमकर ओलावृष्टि होने की जानकारी है । इसके पूर्व भी जिले के अनेक स्थानों में ओलावृष्टि हो चुकी है ।
खेतो में फसल पककर तेयार है और बारिश तथा ओलावृष्टि से फसल की बर्बादी देखकर किसान चिंता में आ गया है । केवलारी क्षेत्र जिले का बड़ा गेहूँ उत्पादक क्षेत्र है गेहूँ सहित अन्य रबी फसले पूरी तरह तैयार हो चुकी है परंतु तेज हवाओं के साथ बारिश से तो फसल बर्बाद हो ही रही है ओलाबृष्टि का कहर भी किसानों के लिये मुसीबत बनकर आ रहा है । केवलारी के साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश से फसलों की तबाही हो रही है । तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण अनेक स्थानों में पेड़ गिर गये हे तो अनेक स्थानों में बिजली के तार टूट गये, बिजली के खंबे गिर गये और आंधी जैसे चली हवाओं ने कहीं छप्पर उड़ा दिये तो कहीं होर्डिंग उड़ते हुये नजर आये ।

तेज हवाओं और बारिश से बरघाट क्षेत्र में भारी नुकसान

इसी तरह बरघाट से प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को सुबह तेज धूप के बाद शाम पांच बजे एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली। शनिवार और रविवार की तरह सोमवार को शाम को तेज आंधी-तूफान ने फिर तबाही मचा दी। वहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। आंधी-तूफान के कारण शहर के मुख्य सड़क के पास में पेड़ गिर गए। आंधी तूफान से क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार टूट गए। जिसके कारण शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
जानकारी के अनुसार 16 मार्च को ओलावृष्टि और आंधी तूफान के साथ कई गांव में बिजली बाधित हो गई थी। बरघाट में पदस्थ विद्युत विभाग के सहायक यंत्री लोकेंद्र वर्मा ने बताया कि बरघाट क्षेत्र मे आंधी तूफान के कारण पिछले तीन दिनों में एक सैकड़ा से अधिक खंभे गिर चुके हैं, और लगभग एक दर्जन ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए है, एक दर्शन से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी जिन्हें पिछले दो दिनों मे सुधार कार्य दो गांव छोड़कर शेष गांवो में विधुत व्यवस्था बहाल कर दी गई है । रोजाना की तरह आज शाम 5 बजे के बाद आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक अच्छी बारिश होने से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम के वक्त बारिश होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

कई जगह गिरे ओले

शनिवार और रविवार की तरह सोमवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। बरघाट विकासखंड में कई जगह ओले गिरे। ओलावृष्टि होने से दैनिक दिनचर्या काफी प्रभावित हुई। हालांकि, प्रारंभिक सूचना के आधार पर किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। ओलावृष्टि का असर फसलों पर भी पड़ा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!