क्राइमसिवनी

तेज रफ्तार कार ने छात्रा को रौंदा, छात्रा की मौत, दो अन्य गंभीर

  सिवनी यशो:- धूमा थाना अंतर्गत सांई पेट्रोल पंप के सामने एक बेलगाम कार ने बाईक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कॉलेज छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य दो छात्र गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार छात्र लखनादौन से वापस अपने गांव घंसौर की ओर जा रहे थे। धूमा पेट्रोल पंप के पास फोरलेन में जैसे ही गांव की सड़क जाने बाइक मुड़ी वैसे ही सामने से आ रही कार वाहन क्र. एमएच 37 वी 1888 ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। आरोपित कार सवार जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। धूमा थाना प्रभारी सतीश उइके ने बताया कि फोरलेन में हुई सड़क दुर्घटना में घायलों को संजीवनी 108 वाहन की मदद से तत्काल सिविल अस्पताल लखनादौन पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपित कार वाहन को जब्त कर लिया है। प्रकरण दर्ज मामले में जांच की जा रही है।

बेहोशी की हालत में पहुंचाया अस्पताल

धूमा थाना प्रभारी सतीश उइके ने बताया कि सड़क हादसे में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रथमा कुसरे (22) करकरवाड़ा घंसौर निवासी की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथ पढऩे वाली छात्रा लक्ष्मी करते (22) धाधरखेड़ी तथा एक अन्य छात्र राहुल पुत्र मोहन तेकाम (20) रान थाना घंसौर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे में घायल छात्रा के दोनों पैर घुटनों के पास से कटकर हाईवे में बिखर गए। बाइक चला रहे छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे बेहोशी की हालत में लखनादौन अस्पताल पहुंचाया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button