WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनी

मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित

मिस्र के राष्ट्रपति महामहिम श्री अब्देल फतह अल-सिसी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को 25 जून 2023 को काहिरा की प्रेसीडेंसी में आयोजित एक विशेष समारोह में मिस्र के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए भारत के लोगों की ओर से राष्ट्रपति सिसी को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।

9 सालों में पीएम मोदी को मिल चुके हैं इतने नागरिक सम्मान

  • पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’
  • फिजी का ‘द कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर’
  • पलाऊ गणराज्य का ‘एबाकल’ पुरस्कार’
  • भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्याल्प’

इसके अलावा पीएम मोदी को अमेरिकी सरकार द्वारा ‘लीजन ऑफ मेरिट’, बहरीन द्वारा ‘किंग हम्माद ऑर्डर ऑफ द रिनेसांस’, मालदीव द्वारा ‘द ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्यूस्ड रूल ऑफ निशां इज्जुद्दीन’, रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ से सम्मानित किया जा चुका है।

 

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!