छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
Trending

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: राशि लेने के बाद भी नहीं बने आवास

छोटा तालाब हट्स के आवंटन भी निरस्त किए गए।

Chhindwara 27 July 2025

 छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने रविवार को निगम सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बीएलसी, भवन अनुज्ञा और अन्य शहरी विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम चरण में जिन हितग्राहियों ने राशि लेने के बावजूद आवास निर्माण नहीं किया है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी ऐसे प्रकरणों की रिकवरी रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौंपने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :-<छिंदवाड़ा शहर को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा मेरी प्राथमिकता : विक्रम अहके/p>

लंबित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश

  • भवन अनुज्ञा के आवेदन लंबित न रखने के निर्देश

  • त्रुटिपूर्ण आवेदन मिलने पर उन्हें वांछित कंसोल में भेजा जाए

  • सड़क गड्ढों को चिन्हांकित कर शीघ्र मरम्मत के आदेश

  • कार्यपालन यंत्री को इन कार्यों की निगरानी सौंपने के निर्देश

 द्वितीय चरण के लिए आवेदनों की जांच तेज़

आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी) द्वितीय चरण के लिए प्राप्त आवेदनों की शीघ्र जांच करने और पोर्टल पर दर्ज पात्र हितग्राहियों के जियो टैगिंग शीघ्र करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-<छपारा नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट: टैक्स में कटौती और सड़क सौंदर्यीकरण की मांग/p>

छोटा तालाब हट्स का आवंटन निरस्त, ₹3 लाख की राशि राजसात

नगर निगम द्वारा छोटा तालाब क्षेत्र में बनाई गई दुकानों (हट्स) से किराया वसूली न होने पर 6 हट्स (क्रमांक 11, 12, 13, 22, 23, 24) का आवंटन निरस्त कर दिया गया है।

आयुक्त चंद्रप्रकाश राय द्वारा दिए गए आदेश में स्पष्ट किया गया कि:

  • किराया न चुकाने पर 3 लाख रुपए की राशि राजसात

  • अन्य दुकानदारों पर भी कार्यवाही की चेतावनी

  • भविष्य में अन्य स्थानों पर भी ऐसी कार्रवाई संभावित

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!