Seoni 22 July 2025
छपारा यशो :- नगर परिषद छपारा की अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 21 जुलाई को भोपाल पहुँचा, जहां 23 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा से भेंट कर नगर की महत्वपूर्ण मांगों से उन्हें अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर नवगठित नगर परिषद के अंतर्गत टैक्स की दरों में कटौती की मांग की। साथ ही, छपारा के वार्ड क्रमांक 14 – हनुमान वार्ड छपारा कला से चौकसे पेट्रोल पंप तक सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण, स्ट्रीट लाइट और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए DPR अनुसार राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।
यह भी पढ़े :-छपारा का मोरन कृषि फार्म की उन्नत विधि अन्य किसानों के लिये प्रेरणादायक – संभागायुक्त
प्रतिनिधिमंडल में नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवाकांत सिंह, पार्षद धर्मेंद्र जैन, राकेश भारद्वाज, श्रीमती निर्मला पप्पू ठकरिया, दिनेश उईके, निलेश नागेश में सहित अन्य पार्षदगण शामिल रहे।
यह भी पढ़े :-सिवनी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को मिलीं रैनकोट
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने बताया कि छपारा शहर के सुव्यवस्थित विकास हेतु यह मुलाकात अत्यंत महत्वपूर्ण रही और सकारात्मक आश्वासन भी मिला है।



