छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा शहर को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा मेरी प्राथमिकता : विक्रम अहके

महापौर ने वार्ड क्र.41 एवं 48 में लगभग 25 लाख की लागत से बनने वाली रोड का किया भूमिपूजन

 Chhindwara 25 July 25

छिंदवाड़ा यशो:- विगत कई समय से वार्ड क्रमांक 41 एवं 48 में रोड बनाने की मांग वार्डवासियों द्वारा की जा रही थी और जिसको छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके जी ने मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिले के सांसद विवेक बंटी साहू की मंशानुरूप गंभीरता से लिया एवं शीघ्रता से स्वीकृत करवाकर रोड का भूमिपूजन करने पहुंचे ।

यह भी पढ़े :-बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के हाथ में मध्यप्रदेश भाजपा की कमान

ज्ञात हो कि महापौर श्री अहके शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत रहते है और प्रत्येक वार्डो में आम जनमानस के बीच पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जानने पहुंच जाते है ।

इसी क्रम में आज महापौर तेज बारिश के बीच में वार्ड वासियों के बीच पहुंचे और आपका महापौर आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत संवाद किया एवं संबंधित को निर्देशित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु कहा इस दौरान वार्डवासियों में उत्साह का माहौल दिखा और समस्त वार्डवासियों ने महापौर जी का आभार व्यक्त किया ।

इस दौर साथ में मंडल अध्यक्षा लीला बाजोलिया , सभापति अरुणा मनोज कुशवाह जी, सभापति जगेंद्र अल्डक ,जिला मंत्री अरुण चंदेल , मंडल महामंत्री अंकित तिवारी , श्यामराव कपाले जी,चेतराम पाल जी, नीरज वर्मा ,मुन्ना पटेल ,असरब कुमरे ,रिंकू सिंह,शक्ति सिंह,अमर सिंह जी सहित सभी वार्डवासी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!